WhatsApp Menu
काम करने आया हुआ श्रमिक हुआ लापता, साथियों ने मदद की अपील की  |  गर्मी व लू के अलर्ट के बीच सतर्कता  |  लखासर PHC सेक्टर बैठक गजपुरा में, कमजोर प्रगति पर जताई नाराजगी  |  भीषण गर्मी में पंछियों को राहत: श्रीडूंगरगढ़ में 1500 पाळसिया बांटने का अभियान शुरू  |  शिक्षा जगत से तीन खास खबरें पढें एकसाथ  | 

हजारों की नगदी और लाखों के गहनों सहित बैग मालिक को लौटाया

श्रीडूंगरगढ़ ONE 22 अप्रैल 2026। आज के समय में भी समाज में ऐसे लोगों की कमी नहीं जो किसी दूसरे का माल रखना पाप समझते है और उसे उसके मालिक तक पहुंचाने के अनेक प्रयास भी करते है। आज शहर में दो युवाओं ने ईमानदारी की एक मिसाल पेश की है। बाजार में बुधवार सुबह करीब 11 बजे किसी ऑटो से गिरा एक काले रंग का अटैचीनुमा बैग सड़क पर युवा महेंद्र रेगर व मुकेश प्रजापत को मिला। बैग खोल कर देखा तो बैग में 500-500 की एक गड्डी सहित 60 हजार रूपए नगदी, सोने के आभूषण, कपड़े व जरूरी कागजात निकले। दोनों युवाओं ने मानवीयता के उच्च आदर्शों को प्रस्तुत करते हुए, तुरंत बैग मालिक की तलाश प्रारंभ कर दी। महेंद्र ने बताया कि उन्होंने व्यापार मंडल के संजय कुमार करनाणी से संपर्क किया। संजय कुमार ने बैग मालिक का पता लगाया और बिग्गाबास में उनके निवास स्थान पर ही बैग मालिक कालूबास निवासी रमेश कुमार मूंधड़ा को लौटा दिया गया। करनाणी ने दोनों युवकों की सराहना की बैग प्राप्त कर मालिक रमेश ने दोनों का आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़