श्रीडूंगरगढ़ ONE 20 अप्रैल 2026। जमीनों के विवाद परिवारों में आपसी रंजिश का कारण बनकर कोर्ट कचहरी तक पहुंच रहें है। प्लॉट के विवाद को लेकर एक परिवार में मचे घमासान में थाने में करीब एक माह बाद एक महिला ने 10 व्यक्तियों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज करवाया।
बिग्गाबास निवासी सीता पत्नी मस्तानाराम रैगर ने बताया कि उसका एक प्लॉट प्रजापति भवन सरदारशहर रोड के पास स्थित है। जिसके चारों और दीवार की हुई है और जहां उसका रहवास भी है। पीड़िता ने बिग्गाबास निवासी प्रकाश, पन्नाराम, मोहनीदेवी, मुकेश, राकेश, मंजू, भादूदेवी, सुमित्रा, आबिद व शंकर गुर्जर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 17 मार्च 2026 की शाम करीब 5-6 बजे को वह अपने प्लॉट पर थी। तभी आरोपियों जबरन उसके प्लॉट की दीवार तोड़ दी, तीन महिलाओं ने उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एसआई मोहनलाल को दी गई है। विदित रहें इस मामले में महिलाओं द्वारा मारपीट का वीडियो भी वायरल हुआ था।