WhatsApp Menu
मुकदमा करवाने से नाराज जवाईं ने की मारपीट, सास ने लगाए आरोप, मामला दर्ज  |  एक व्यक्ति ने फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त की।  |  क्षेत्र के जयपाल ने 12 सेकेंड से कम समय में 8 मीटर लंबा जोधपुरी साफा बांधा, बनाया रिकॉर्ड  |  कचरा डालने को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद, मारपीट के बाद दोनों के परस्पर मामले दर्ज  |  17 अप्रैल 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  | 

कचरा डालने को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद, मारपीट के बाद दोनों के परस्पर मामले दर्ज

श्रीडूंगरगढ़ ONE 17 अप्रैल 2026। क्षेत्र के एक गांव में कचरा डालने की बात को लेकर दो पक्ष आमने सामने हो गए और आपस में भिड़ गए। दोनों ने थाने पहुंचकर मारपीट के आरोप एक दूसरे के खिलाफ परस्पर मामले दर्ज करवाए है। पुलिस ने दोनों पक्षों के मामले दर्ज कर जांच एसआई राजेंद्र कुमार को दी है।
श्रीडूंगरगढ़ थाने में गांव धीरदेसर चोटियान निवासी 24 वर्षीय रामनिवास पुत्र खेताराम जाट ने इसी गांव के निवासी पेमाराम जाट व उसकी पत्नी, उसके दो बेटे रेवंतराम व मांगीलाल, रेवंतराम के बेटे मनोज, मांगीलाल के बेटे बाबूलाल जाट के खिलाफ आरोप लगाए है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि गांव की रोही में बुधवार शाम करीब 7.30 बजे आरोपियों ने उसके साथ गाली गलौच करते हुए मारपीट की और धमकियां दी।
वहीं 38 वर्षीय रेवंतराम पुत्र पेमाराम जाट ने बजरंगलाल, रामनिवास पुत्र खेताराम व इनकी माँ गोदावरी जाट के के खिलाफ आरोप लगाए है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि आरापियों ने उसके साथ मारपीट करते हुए दांत से काट लिया। गले में पहली सोने की चैन छीन ली। आरोपियों ने गंदी गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़