WhatsApp Menu
बीदासर रोड पर भीषण हादसा: बाइक-ट्रैक्टर की टक्कर में दो युवकों की मौत  |  16 अप्रैल 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  आज फिर 2 युवाओं की बलि ली सड़क हादसे ने, एक गम्भीर।  |  श्रीडूंगरगढ़ मंडी से देखें सभी जिंसो के “आज के भाव”  |  श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें आज की कुछ खास खबरें एकसाथ  | 

आज फिर 2 युवाओं की बलि ली सड़क हादसे ने, एक गम्भीर।

श्रीडूंगरगढ़ श्रीडूंगरगढ़ ONE 15 अप्रैल 2026। क्षेत्र में सड़क हादसे हर दिन युवाओ की बलि ले रहे है और अपने परिवार के युवाओ को सड़कों पर दम तोड़ते देख दुःखी परिजनों का दर्द क्षेत्र के हुक्मरान नही समझ पा रहे है। आज बुधवार अभी अभी हुए एक सड़क हादसे में 2 युवाओं की मौके पर ही मौत हो गई व 1 जना गम्भीर रूप से घायल हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार स्टेट हाइवे 6A, श्रीडूंगरगढ़ से बीदासर रोड़ पर सालासर फांटे पर एक ट्रॉली एंव मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई। जिसमें बाइक सवार 2 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में घायल 1 युवक को आपणो गांव सेवा समिति की एम्बुलेंस से श्रीडूंगरगढ़ हॉस्पिटल पहुंचाया। वही मृतकों के शवों को अब्दुल कलाम सोसायटी की एम्बुलेंस से श्रीडूंगरगढ़ मोर्चरी रखवाया गया है। हादसे में सड़क पर ही शवो के बिखरे होने के कारण मौके पर बड़ी संख्या में वाहनों की कतारें लग गई। मानवीय संवेदना को देखते हुए मृतकों के नाम अभी प्रकाशित नही किये जा रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़