WhatsApp Menu
बीदासर रोड पर भीषण हादसा: बाइक-ट्रैक्टर की टक्कर में दो युवकों की मौत  |  16 अप्रैल 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  आज फिर 2 युवाओं की बलि ली सड़क हादसे ने, एक गम्भीर।  |  श्रीडूंगरगढ़ मंडी से देखें सभी जिंसो के “आज के भाव”  |  श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें आज की कुछ खास खबरें एकसाथ  | 

सेवा कार्य में जुटा ट्रस्ट, दो दिन में लाखों का सहयोग; समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर किया योगदान

डूंगरगढ़ one 15 अप्रैल, 2026 श्रीडूंगरगढ़। महर्षि दयानंद छात्रावास एवं वीर तेजा मेमोरियल ट्रस्ट के सेवादारों द्वारा लगातार दो दिनों से सेवा कार्य किया जा रहा है। इस दौरान सामाजिक बंधुओं का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है और वे उदारतापूर्वक सहयोग राशि समर्पित कर रहे हैं।

ट्रस्ट को आज प्रमुख रूप से मास्टर कोडाराम पुत्र चुनाराम भादू, सूडसर द्वारा ₹1,11,111, संग्रामराम पुत्र रूपाराम सिवर, श्रीडूंगरगढ़ द्वारा ₹1,11,000 तथा पेमाराम मालूराम माहिया, कल्याणसर पुराना द्वारा ₹51,000 की राशि प्रदान की गई।

इसके अलावा पूर्व में घोषित सहयोग राशि भी जयकिशन बांगड़वा (लाखनसर), तारूराम पुत्र हीराराम जांगू (कुंतासर), हीरालाल पुत्र दुर्गाराम कूकना (श्रीडूंगरगढ़), गिरधारीराम पुत्र चूनाराम जांगू (कुंतासर), हेमाराम पुत्र हीराराम जांगू (कुंतासर), रामेश्वर पुत्र लादूराम रॉयल, हनुमानराम पुत्र खीराजराम साहू (कुंतासर) एवं दौलतराम बांगड़वा (लाखनसर) सहित अन्य दानदाताओं द्वारा समर्पित की गई।

मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान तुलसीराम गोदारा, प्रभुराम मास्टर, चांदराम चाहर, गोपाल सायच, सीताराम सिंवर, भगवानराम महिया, मास्टर कोडाराम भादू, मोहनराम सारण, डूंगरराम गोदारा, नारायणराम चाहर, सुरजाराम चाहर और लीछूराम जाखड़ सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

ट्रस्ट पदाधिकारियों ने सभी दानदाताओं एवं सहयोगकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि समाज के सहयोग से सेवा कार्य लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़