WhatsApp Menu
क्षेत्र में अफीम की सप्लाई देने वाला मुख्य सरगना चढ़ा पुलिस के हत्थे  |  कीटनाशक के असर से एक ओर किसान ने गवांए प्राण  |  श्रीडूंगरगढ़ की कांग्रेस नेत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री से की मुलाकात, राजनीति में बढ़ता प्रभाव  |  घर में मचा कोहराम, गांव में माहौल गमगीन, ग्रामीणों में नाराजगी, बैठे धरने पर  |  कलयुगी रिश्ते हुए तार तार बेटी जवांई पर आरोप, झांसा देकर हड़प लिया मां का घर, अब रोज दे रहे प्रताड़ना, वृद्धा ने भाई साथ थाने पहुंच लगाई गुहार।  | 

मुखबिरी का आरोप लगा घेर कर पीटा युवक को, चार नामजद सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज

श्रीडूंगरगढ़ श्रीडूंगरगढ़ ONE 15 अप्रैल 2026। अफीम के साथ पकड़े गए एक आरोपी के परिजनों ने अपने ही गांव के एक युवक पर मुखबिरी का आरोप लगाते हुए उसे घेर कर पीट डाला। युवक ने थाने पहुंच मामला दर्ज करवाया है।
श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी कश्यप सिंह राघव ने बताया कि तोलियासर निवासी 35 वर्षीय युवक मोहनलाल पुत्र कोडाराम जाट ने संतलाल धतरवाल, जगदीश धतरवाल, रूपाराम धतरवाल, दिनेश धतरवाल व अन्य के खिलाफ आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया मंगलवार रात करीब 8.30 बजे वह राशन की दुकान से सामान लेकर घर लौट रहा था। घात लगाए बैठे आरोपियों ने उसका रास्ता रोककर पुलिस के लिए मुखबिरी करने का आरोप लगाते हुए उसके साथ लाठी सरिए से मारपीट करने लगे। परिवादी ने बताया कि इससे पहले भी 18 फरवरी 2026 को भी आरोपियों ने उस पर जानलेवा हमला किया और उसका हाथ तोड़ दिया था। परिवादी की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़