WhatsApp Menu
दयानंद विद्या निकेतन में स्वामी प्रताप पुरी जी ने बच्चों को दी अनुशासन की सीख, विद्यालय परिवार ने किया सम्मान  |  संत का किया अभिनंदन, गिनीज बुक रिकॉर्ड धारी का किया सम्मान, गौ-सम्मान अभियान के पोस्टर का विमोचन  |  खेल और शिक्षा में अव्वल बना दयानंद विद्या निकेतन, स्वामी प्रताप पुरी ने सराहा  |  क्षेत्र में अफीम की सप्लाई देने वाला मुख्य सरगना चढ़ा पुलिस के हत्थे  |  कीटनाशक के असर से एक ओर किसान ने गवांए प्राण  | 

श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका चुनाव: 40 वार्डों के लिए 51 मतदान केंद्र, 26 अप्रैल तक दावे-आपत्तियां

डूंगरगढ़ one 15 अप्रैल, 2026 श्रीडूंगरगढ़। राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान के निर्देशानुसार नगरपालिका आम चुनाव 2026 के लिए मतदाता सूचियों का प्रारूप प्रकाशन 13 अप्रैल को किया गया। इसके तहत 14 अप्रैल को सभी वार्डों में वार्ड सभाएं आयोजित कर संबंधित मतदान केंद्रों पर मतदाता सूचियों का वाचन किया गया।

निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी एवं उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा ने बताया कि नगरपालिका क्षेत्र के 40 वार्डों के लिए कुल 51 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के मतदाता अपने-अपने वार्ड में नियुक्त प्रगणक से संपर्क कर मतदाता सूची का निरीक्षण कर सकते हैं।

उन्होंने जानकारी दी कि 14 अप्रैल से 26 अप्रैल 2026 तक मतदाता सूचियों में नाम जोड़ने, संशोधन या हटाने के लिए दावे एवं आपत्तियां प्रस्तुत की जा सकती हैं। इस प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए 19 अप्रैल (रविवार) एवं 26 अप्रैल (रविवार) को विशेष अभियान चलाया जाएगा। इन दिनों प्रगणक संबंधित मतदान केंद्रों पर उपस्थित रहकर दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करेंगे।

निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन 8 मई 2026 को किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़