WhatsApp Menu
यहां से सस्पेंड किये ईओ को फिर से लगाया यहीं पर, तहसीलदार से हटाया चार्ज  |  पढें श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से दो खास खबरें एकसाथ  |  मुकदमा करवाने से नाराज जवाईं ने की मारपीट, सास ने लगाए आरोप, मामला दर्ज  |  एक व्यक्ति ने फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त की।  |  क्षेत्र के जयपाल ने 12 सेकेंड से कम समय में 8 मीटर लंबा जोधपुरी साफा बांधा, बनाया रिकॉर्ड  | 

खेजड़ियों की काल बनी कंपनी अब उतरी दादागिरी पर, दी देख लेने की धमकी, पर्यावरण प्रेमियों में रोष, पढ़े खबर विस्तार से

श्रीडूंगरगढ़ ONE 13 अप्रैल 2026। कितासर भाटीयान में खेजड़ियों की काल बनी कंपनी अब दादागिरी पर उतर गई है। ग्रामीणों ने कार्मिकों पर देख लेने की धमकी देने के आरोप लगाए है।
कितासर भाटियान की रोही में ग्रामीणों के विरोध के बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने 364, 396, 746/363 तथा 747/263 चार खसरों में प्रस्तावित सोलर प्लांट की भूमि में 45 पेड़ कटे होने की पुष्टि की है। वहीं पर्यावरण संघर्ष समिति के संयोजक रामगोपाल बिश्नोई की अगुवाई में तहसील अध्यक्ष कैलाश धारणिया, बजरंग धारणिया, राजेंद्र वाल्मीकि, सुंदर गोदारा, प्रदीप सिंह भाटी, सरपंच प्रतिनिधि सतवीर पूनियां, सांवरलाल संत, संजय सैन, मांगीलाल सैन, पिंटू सिंह, सुरजाराम पूनियां, प्रकाश पूनियां, ओंकारसिंह भाटी सहित बड़ी संख्या में पर्यावरण प्रेमी व ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने बताया कि प्लांट के कार्मिकों ने धमकाया और फोटो वीडियो बनाने पर देख लेने की धमकी दी। रामगोपाल बिश्नोई ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा 13.2.2026 को खेजड़ी कटाई पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के बावजूद सोलर कंपनियां रात के अंधेरे में पर्यावरणीय अपराध कर रही हैं। इसे हरगिज बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषियों पर बीएनएस की धारा 325, 326 एवं पर्यावरण संरक्षण अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। समिति सदस्यों ने उपखंड अधिकारी व थानाधिकारी से मुलाकता कर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग भी की है।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़