WhatsApp Menu
दहेज के लिए उजड़ा घर, बेटी के साथ विवाहिता को निकाला घर से, पति सहित तीन के खिलाफ मामला दर्ज  |  श्रीडूंगरगढ़ मंडी से देखें सभी जिंसो के “आज के भाव”  |  सप्तदिवसीय कथा हुई संपन्न, गौशाला में हुआ लाखों का सहयोग, कल होगा हवन, परसों मूर्ति स्थापना  |  “6 जन्मों का रिश्ता” कहकर साध्वी ने साधु को फंसाया! ₹1 करोड़ कैश, गाड़ियां और गहने हड़पने का आरोप  |  मई तक बेरोजगारी भत्ता पोर्टल बंद: उम्र सीमा 21 होते ही 10 हजार युवा होंगे बाहर, नए सिस्टम की तैयारी  | 

एमडी के नशे में सड़क किनारे गुमसुम बैठे युवक को एमडी के साथ किया गिरफ्तार

श्रीडूंगरगढ़ ONE 10 अप्रैल 2026। युवाओं के भविष्य के लिए नशे के कारोबार पर लगाम लगाने की पुलिस अधीक्षक की अपील गुरूवार से चर्चित है। एसपी मृदुल कच्छावा ने जिले में मिशन नीलकंठ चलाया है। वहीं नशे की पहुंच जिले के गांवो तक घुसपैठ कर चुका है।
सेरूणा थानाधिकारी संध्या बिश्नोई कांस्टेबल सेवानंद, मुकेश कुमार, रमेश कुमार, विकास कुमार के साथ बुधवार दोपहर करीब 3 बजे गश्त पर रवाना हुई। सूडसर रेलवे स्टेशन से करीब 1 किलोमीटर बादनू रोड पर सड़क किनारे एक युवक संदिग्ध रूप से गुमसुम बैठा था। थानाधिकारी ने बताया कि सूडसर निवासी 32 वर्षीय विजयपाल जाट से पूछताछ की तो वह सकपका गया और अपनी जेब छुपाने लगा। पुलिस ने युवक की तलाशी ली तो 4.88 ग्राम एमडी बरामद हुई। पुलिस ने एमडी जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। सेरूणा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच श्रीडूंगरगढ़ थाने के एसआई रतनलाल को सौंपी गई। जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर दो दिन की रिमांड पर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़