WhatsApp Menu
स्कूल ने अपनी भूमि की सुध ली, 11.5 पट्टे भूमि होगी अतिक्रमण मुक्त, कार्रवाई शुरू  |  दहेज के लिए उजड़ा घर, बेटी के साथ विवाहिता को निकाला घर से, पति सहित तीन के खिलाफ मामला दर्ज  |  श्रीडूंगरगढ़ मंडी से देखें सभी जिंसो के “आज के भाव”  |  सप्तदिवसीय कथा हुई संपन्न, गौशाला में हुआ लाखों का सहयोग, कल होगा हवन, परसों मूर्ति स्थापना  |  “6 जन्मों का रिश्ता” कहकर साध्वी ने साधु को फंसाया! ₹1 करोड़ कैश, गाड़ियां और गहने हड़पने का आरोप  | 

शादी के एक महीने बाद ही पति गहने लेकर फरार, सवा साल बाद दूसरी महिला के साथ लौटा; बिना तलाक दूसरी शादी का आरोप

डूंगरगढ़ one 10 अप्रैल, 2026 श्रीडूंगरगढ़। क्षेत्र में एक विवाहिता ने अपने पति के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए थाने में मामला दर्ज करवाया है। प्रार्थिनी रुखमा कंवर पुत्री सुमेरसिंह राजपूत निवासी हाल केऊ ने रिपोर्ट में बताया कि उसका विवाह 12 नवंबर 2024 को महावीर सिंह पुत्र भंवर सिंह राजपूत निवासी अमरसर, तहसील बीदासर के साथ हुआ था।

पीड़िता के अनुसार शादी के करीब एक माह बाद ही उसका पति उसके सोने-चांदी के गहने लेकर घर से चला गया। काफी तलाश के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं लग पाया।

रिपोर्ट में बताया गया कि 9 अप्रैल 2026 को आरोपी महावीर सिंह वापस घर लौटा, लेकिन उसके साथ एक अन्य महिला कोमल भी थी। प्रार्थिनी ने आरोप लगाया कि उसके पति ने बिना तलाक दिए दूसरी शादी कर ली है।

पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी पहले ले जाए गए गहनों को लौटाने से मना कर रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एसआई पवन कुमार को सौंप दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़