WhatsApp Menu
बुधवार सुबह बिजली बंद, जानें कहाँ-कहाँ.? पढें पूरी खबर।  |  भारती कैरियर इंस्टिट्यूट में नीट का टारगेट बैच 4 मई से होगा शुरू, प्रवेश प्रारंभ, पढें पूरी जानकारी  |  स्कूल ने अपनी भूमि की सुध ली, 11.5 पट्टे भूमि होगी अतिक्रमण मुक्त, कार्रवाई शुरू  |  दहेज के लिए उजड़ा घर, बेटी के साथ विवाहिता को निकाला घर से, पति सहित तीन के खिलाफ मामला दर्ज  |  श्रीडूंगरगढ़ मंडी से देखें सभी जिंसो के “आज के भाव”  | 

भुआ के लड़के ने ही दिया झांसा, मोबाइल चोरी कर निकाले 1,04,910 रूपए, साइबर एक्सपर्ट ने दी राय

श्रीडूंगरगढ़ ONE 9 अप्रैल 2026। आमजन में साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता के लिए सरकारों द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। फिर भी ऑनलाइन फ्रॉड बढ़ ही रहें है। कभी अनजान लोगों द्वारा ये अपराध किया जा रहा है वहीं कभी जानकार ही फायदा उठाकर शिकार बना देते है।
क्षेत्र में एक मामला सामने आया है, जिसमें भुआ के बेटे ने अपने मामा के लड़के का मोबाइल चोरी कर लिया। उसके बैंक खाते से 1,04,910 रूपए निकाल लिए। पीड़ित अर्जुन सुथार ने 10 अक्टूबर को सेरूणा थाने में मोबाइल चोरी होने व उसके फोन-पे से पहले छोटी रकम और बाद में दो बार में 50-50 हजार रूपए ट्रांसफर होने के आरोप में मामला दर्ज करवाया गया। मामले की जांच कर रहें एएसआई सुरेश कुमार गुर्जर ने बताया कि मामले में 5 अप्रैल को देवीलाल सुथार निवासी देराजसर को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को कोर्ट से दो दिन की रिमांड पर लिया गया। गुर्जर ने बताया कि जांच में सामने आया कि आरोपी व परिवादी 6 माह पहले मुंबई में एकसाथ काम करते थे। आरोपी को परिवादी के फोन पे के पासवर्ड की जानकारी थी। उसने फोन चोरी कर आसानी से पासवर्ड की सहायता से रूपए ट्रांसफर कर लिए। आरोपी को बुधवार को कोर्ट ने जमानत दी है। इस प्रकरण में कांस्टेबल अशोक ने उल्लेखनीय कार्य किया। उसने कॉल डिटेल और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर गिरफ्तारी को अंजाम तक पहुंचाया।
आसान पासवर्ड, नहीं बदले कई महीनों से।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। अजुर्न के मोबाइल में पासवर्ड आसान थे और उसने कई महीनों से पासवर्ड नहीं बदले। ऐसे मे आरोपी को उनकी पहले से जानकारी थी और वह आसानी से शिकार बन गया। साइबर एक्सपर्ट गोविंद सारस्वत ने बताया कि मनी ट्रांसफर के एप के पासवर्ड कुछ समय बाद बदल देने चाहिए। जिससे उसकी सुरक्षा बनी रहें। इस मामले में परिवादी के फोन नंबर ही उसके पासवर्ड थे, जिससे आरोपी को आसानी हुई। ऐसे में अपने नबंर ही पासवर्ड रखना सबसे आसान तरीका है फ्रॉड का, जन्मदिनांक या नबंर पासवर्ड में नहीं रखना चाहिए। पासवर्ड सदैव असामान्य संख्या का या यूनिक होना चाहिए जिससे सुरक्षा सुनिश्चित रह सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़