WhatsApp Menu
अवैध डोडा पोस्त की तस्करी में गिरफ्तार  |  बुधवार सुबह बिजली बंद, जानें कहाँ-कहाँ.? पढें पूरी खबर।  |  भारती कैरियर इंस्टिट्यूट में नीट का टारगेट बैच 4 मई से होगा शुरू, प्रवेश प्रारंभ, पढें पूरी जानकारी  |  स्कूल ने अपनी भूमि की सुध ली, 11.5 पट्टे भूमि होगी अतिक्रमण मुक्त, कार्रवाई शुरू  |  दहेज के लिए उजड़ा घर, बेटी के साथ विवाहिता को निकाला घर से, पति सहित तीन के खिलाफ मामला दर्ज  | 

एक समय पर गूंजा नवकार महामंत्र: श्रीडूंगरगढ़ में 2000 बच्चों सहित समाजजनों ने किया सामूहिक जाप

डूंगरगढ़ one 9 अप्रैल, 2026 श्रीडूंगरगढ़। विश्व में कल्याण, अहिंसा, प्रेम, शांति और सद्भावना के संदेश को फैलाने के उद्देश्य से विश्व नवकार दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर देश-विदेश में एक ही समय पर नवकार महामंत्र का सामूहिक उच्चारण किया गया।

स्थानीय मालू भवन सेवा केंद्र में आयोजित कार्यक्रम व्यवस्थापिका साध्वी लक्ष्यप्रभा के सान्निध्य में संपन्न हुआ। साध्वी ने नवकार महामंत्र की महत्ता बताते हुए कहा कि यह मंत्र आत्मशुद्धि के साथ-साथ विश्व शांति का मार्ग प्रशस्त करता है।

कार्यक्रम में समाज की विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाएं मौजूद रहे। तेयुप अध्यक्ष विक्रम मालू ने बताया कि इस अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों में भी आयोजन किए गए, जहां करीब 2000 बच्चों ने एक साथ नवकार महामंत्र का उच्चारण किया। जिसमें संस्कार इन्नोवेटिव स्कूल, लर्न एंड फन स्कूल, महाराणा प्रताप पब्लिक सीनियर सैकंडरी स्कूल, एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल, बाल निकेतन माध्यमिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सहभागिता दर्ज की।

अंत में कार्यक्रम के संयोजक, सभा सहमंत्री एवं जीतो नगर प्रतिनिधि दीपक सेठिया ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़