WhatsApp Menu
अवैध डोडा पोस्त की तस्करी में गिरफ्तार  |  बुधवार सुबह बिजली बंद, जानें कहाँ-कहाँ.? पढें पूरी खबर।  |  भारती कैरियर इंस्टिट्यूट में नीट का टारगेट बैच 4 मई से होगा शुरू, प्रवेश प्रारंभ, पढें पूरी जानकारी  |  स्कूल ने अपनी भूमि की सुध ली, 11.5 पट्टे भूमि होगी अतिक्रमण मुक्त, कार्रवाई शुरू  |  दहेज के लिए उजड़ा घर, बेटी के साथ विवाहिता को निकाला घर से, पति सहित तीन के खिलाफ मामला दर्ज  | 

मालू भवन में मनाया विश्व नवकार दिवस, शामिल हुए अनेक विद्यालयों के बच्चे

श्रीडूंगरगढ़ ONE 9 अप्रैल 2026। गुरूवार को मालू भवन में विश्व नवकार उत्साह के साथ मनाया गया। तेरापंथ युवक परिषद द्वारा आयोजित कार्यक्रम में साध्वी लक्ष्यप्रभा जी ने नवकार महामंत्री का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि नवकार महामंत्र दिवस मनाए जाने का उद्देश्य विश्व शांति, सकारात्मकता और अहिंसा का संदेश दुनिया को देना है। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने सामूहिक नवकार मंत्र का जाप किया। कार्यक्रम में समाज की सभी संस्थाओ के पधाधिकारी और समाज के अनेक श्रावक मौजूद रहे ।
तेयुप अध्यक्ष विक्रम मालू ने बताया कि जैन समाज द्वारा लगातार विश्व कल्याण के लिए अनेक प्रयास किए जा रहें है। आज के दिन करूणा व एकता का प्रसार करते हुए संस्कार इनोवेटिव पब्लिक स्कूल, एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल, लर्न एडं फन इंग्लिश मीडियम स्कूल, एमपीपीएस व बाल निकेतन स्कूल में भी आयोजन संपन्न हुए। जिनमें करीब दो हजार बच्चों ने एकसाथ सामूहिक नवकार मंत्र का जाप किया। तेयुप प्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों को नवकार मंत्र के बारे में जानकारी देते हुए नवकार मंत्र दिवस मनाने के उद्देश्यों के बारे में बताते हुए जीवन में शांति, प्रेम व करूणा को महत्व देने की प्रेरणा दी गई। कार्यकम के संयोजक सभा सहमंत्री एवं जीतो नगर प्रतिनिधि दीपक सेठिया ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़