WhatsApp Menu
अवैध डोडा पोस्त की तस्करी में गिरफ्तार  |  बुधवार सुबह बिजली बंद, जानें कहाँ-कहाँ.? पढें पूरी खबर।  |  भारती कैरियर इंस्टिट्यूट में नीट का टारगेट बैच 4 मई से होगा शुरू, प्रवेश प्रारंभ, पढें पूरी जानकारी  |  स्कूल ने अपनी भूमि की सुध ली, 11.5 पट्टे भूमि होगी अतिक्रमण मुक्त, कार्रवाई शुरू  |  दहेज के लिए उजड़ा घर, बेटी के साथ विवाहिता को निकाला घर से, पति सहित तीन के खिलाफ मामला दर्ज  | 

दिवंगत पूर्व विधायक को श्रद्धाजंलि देने पहुंचे सभी दलों के नेता व सैंकड़ों कार्यकर्ता, दिया समरसता का संदेश

श्रीडूंगरगढ़ ONE 7 अप्रैल 2026। क्षेत्र के तीन बार विधायक रहें, भाजपा के प्रदेश मंत्री व दो बार चूरू व दो बार ही बीकानेर के जिलाध्यक्ष रहें क्षेत्रीय दिवंगत नेता किशनाराम नाई की प्रथम पुण्यतिथि समरसता का संदेश देने वाली रही। नेताजी के नाम से लोकप्रिय रहें नाई को क्षेत्रवासियों ने पार्टी भेद से ऊपर उठकर भाजपा, माकपा व कांग्रेस के नेता व सैंकड़ों कार्यकर्ता केआर फार्म हाऊस पर दिवंगत नेता को श्रद्धाजंलि देने पहुंचे। भाजपा जिलाध्यक्ष जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया, जिला महामंत्री दिलीपसिंह राजपुरोहित, सांसद पुत्र रविशेखर मेघवाल बीकानेर से श्रद्धाजंलि सभा में शामिल हुए वहीं माकपा के पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया व कांग्रेस के मंगलाराम गोदारा, किसान नेता तोलाराम जाखड़, भाजपा नेता विनोद गिरी गुसाईं ने भी पुष्पाजंलि अर्पित की। परिवार के परिवार के मदनलाल नाई, आशीष जाड़िवाल, नितिन नाई, प्रशांत जाड़िवाल, दीपांशु जाड़िवाल, कृषि अधिकारी सुरेंद्र मारू, रॉबिन सोलंकी, दिनेश दिनोदिया, करण जाड़िवाल, प्रिंस जाड़िवाल ने सभी का आभार जताया।
इस दौरान सभा में उपखंड क्षेत्र के अनेक गांवो से भी सरपंच पूर्व सरपंच व आमजन नेताजी को पुष्पाजंलि अर्पित करते हुए सभा में शामिल हुए। सभा में सरपंच प्रतिनिधि जुगराज संचेती, कुंभाराम सिद्ध लिखमादेसर, धनेरू सरपंच मोहन स्वामी, विक्रमसिंह राजपुरोहित तोलियासर, रामदेव बोहरा, रामेश्वरलाल पारीक, श्यामसुंदर पारीक, मुखराम गोदारा सूडसर, मुकेश ज्याणी लिखमादेसर, महावीर सिंह चारण, बीरबलनाथ सिद्ध लिखमादेसर, राजेंद्र मेघवाल बापेऊ, राजेंद्र मेघवाल नोसरिया, धर्माराम कुकणा बीरमसर, विकास गोदारा, हरिसिंह राजपुरोहित धीरदेसर, मोहनसिंह राजपुरोहित, चंद्रप्रकाश बारूपाल, सुभाष पूनियां कितासर, थानमल भाटी, मोतीराम माली, इब्राहिम चुनगर, जावेद बहलिम, जाकिर चुनगर, रूपनाथ सिद्ध, द्वारका प्रसाद सैन जैसलसर, पवन कुमार नाई सूडसर, भंवरसिंह राजपूत व शिवरतन नाई नोसरिया, नंदूसिंह राजपुरोहित बापेऊ, पूर्व सरपंच भंवरलाल बाना, पोकरनाथ सिद्ध रीडी़, प्रभुराम बाना, सत्यनारायण जाट, गोपाल शास्त्री, लोकेश गौड़, रजत आसोपा, गोपाल छापोला, बजरंग सोनी, ओंकारनाथ व भादरनाथ सिद्ध लिखमादेसर, भरत नाई आड़सर, रामवतार पांडिया, विकास नाई, नारायण पारीक, रतनसिंह केऊ, हंसराज आसोपा, ओमप्रकाश फुलभाटी, विमल भाटी, मनोज पंवार, भगवानाराम नाई, सीताराम नाई, कन्हैयालाल स्वामी, शंकरलाल औझा, मोहनराम कुलडिया, हेतराम कुलड़िया, हड़मानाराम शर्मा, मोहनराम जाट, भरत सुथार, पूर्व सरपंच मुरलीनाथ सिद्ध, मोहननाथ पूनरासर, आईदान शर्मा समंदसर, आईदान पारीक, मोहननाथ बैनीसर, धन्नेसिंह लखासर, बजरंगसिंह लखासर, जितेंद्र सैन बाड़मेर, गजेंद्र सैन जोधपुर, राजू नाई सिंथल सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक को श्रद्धाजंलि अर्पित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़