WhatsApp Menu
अवैध डोडा पोस्त की तस्करी में गिरफ्तार  |  बुधवार सुबह बिजली बंद, जानें कहाँ-कहाँ.? पढें पूरी खबर।  |  भारती कैरियर इंस्टिट्यूट में नीट का टारगेट बैच 4 मई से होगा शुरू, प्रवेश प्रारंभ, पढें पूरी जानकारी  |  स्कूल ने अपनी भूमि की सुध ली, 11.5 पट्टे भूमि होगी अतिक्रमण मुक्त, कार्रवाई शुरू  |  दहेज के लिए उजड़ा घर, बेटी के साथ विवाहिता को निकाला घर से, पति सहित तीन के खिलाफ मामला दर्ज  | 

सुबह से कहीं बूंदाबांदी तो कहीं हुई तेज बरसात, किसान हुए मायूस

श्रीडूंगरगढ़ ONE 7 अप्रैल 2026। मौसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट का असर सोमवार शाम को नजर आने लगा। मंगलवार सुबह पूरे अंचल में आसमान बादलों से अटा है। सुबह ठंडी हवाओं ने सर्दी का खासा एहसास करवाया। अंचल में कहीं चार से पांच अंगूल बरसात हुई है तो कहीं बूंदाबांदी हुई है। तापमान में खासी गिरावट आई है। विभाग ने बुधवार के बाद मौसम साफ होने और गर्मी के जोर पकड़ने की बात कही है। खेतों मे कटी फसलों में किसानों को नुकसान झेलना होगा, जिससे किसान वर्ग मायूस भी है।
कल्याणसर पुराना गांव व आस पास चार से पांच अंगूल बरसात होने की सूचना मिली है। कुनपालसर की रोही में केसर पंवार सहित अनेक किसानों के खेतों में कटी फसल भीग जाने से खासा नुकसान हो गया है। धीरदेसर पुरोहितान में किसान निराण भूकर ने बताया कि 2 अंगूल से अधिक बरसात हुई है। यहां किसान परिवार अलर्ट को देखते हुए अलसुबह खेत में फसल बटोरने पहुंचा परंतु सुबह जल्दी ही आई बरसात ने व्यवधान खड़ा किया और फसलें भीग गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़