WhatsApp Menu
राजाशाही पौशाकें, फैन्सी ड्रैस मैटेरियल एवं शूटिंग शर्टिंग की खरीददारी का नया ठिकाना  |  दुकान के पास दुकान करने से नाराज युवकों ने दो भाइयों के साथ मारपीट कर धमकाया, मामला दर्ज।  |  निजीकरण के विरोध में डिस्कॉम कर्मियों का शंखनाद, CM के नाम सौंपा ज्ञापन  |  गर्मी में अबोलों के लिए पानी का प्रबंध करने की अपील  |  श्रीडूंगरगढ़ में ऑपरेशन नीलकंठ की कार्रवाई: 104 ग्राम अफीम के साथ युवक गिरफ्तार  | 

श्रीडूंगरगढ़ में राष्ट्रीय लोक अदालत: 214 मामलों का निस्तारण, 1.60 करोड़ रुपए के अवार्ड पारित

डूंगरगढ़ one 14 मार्च, 2026 श्रीडूंगरगढ़। न्यायालय परिसर में शनिवार को वर्ष की पहली राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित की गई। इसमें आपसी सहमति और समझौते के आधार पर कुल 214 प्रकरणों का निस्तारण करते हुए 1 करोड़ 60 लाख 22 हजार 537 रुपए की अवार्ड राशि पारित की गई।

अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सरिता नौशाद की अदालत में राजीनामा योग्य फौजदारी, दीवानी, पारिवारिक व दुर्घटना दावा से जुड़े 31 लंबित मामलों का निस्तारण हुआ। एडवोकेट गोपाल पारीक ने बताया कि इनमें मोटर व्हीकल एक्ट के 19, पारिवारिक के 7 तथा दीवानी व फौजदारी के 5 मामले शामिल रहे। इन मामलों में मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 2 लाख 38 हजार रुपए तथा एनआई एक्ट के अंतर्गत 1 लाख 40 हजार रुपए की क्षतिपूर्ति राशि के अवार्ड पारित किए गए।

वहीं ताल्लुका विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष एवं एसीजेएम हर्ष कुमार की अदालत में 183 मामलों का समाधान किया गया। इनमें राजीनामा योग्य फौजदारी, सिविल, वसूली, पारिवारिक, भरण-पोषण और चैक अनादरण से जुड़े मामलों में आपसी समझौते से 1 करोड़ 56 लाख 44 हजार 537 रुपए के भुगतान के आदेश पारित किए गए।

बार संघ के मीडिया प्रभारी एडवोकेट पुखराज तेजी ने बताया कि धन वसूली के 45 मामलों में 75 लाख रुपए की अवार्ड राशि पारित की गई। बिजली, पानी, मोबाइल, क्रेडिट कार्ड और अन्य बिल भुगतान से जुड़े 81 मामलों में 35 लाख 60 हजार रुपए का समझौता हुआ। इसके अलावा राजीनामा योग्य फौजदारी के 37 मामले, एनआई एक्ट के 4 मामलों में 45 लाख 84 हजार 537 रुपए, भरण-पोषण के 11 मामले, ट्रैफिक चालान के 4 मामले तथा सिविल का 1 मामला भी निस्तारित किया गया।

लोक अदालत के दौरान न्यायालय परिसर में बैंक, राजस्व, बिजली व जलदाय विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, अधिवक्ता और बड़ी संख्या में पक्षकार मौजूद रहे। इस मौके पर बार संघ अध्यक्ष एडवोकेट ललित मारू, अपर लोक अभियोजक सोहन नाथ सिद्ध, एडवोकेट मोहनलाल सोनी, बाबुलाल दर्जी, एडवोकेट राधेश्याम दर्जी, पूर्व बार संघ अध्यक्ष सत्यनारायण प्रजापत, गोपाल पारीक, ओमप्रकाश मोहरा, जेपी मीणा, राजूराम मीणा, ओपी मिडल, ओपी बारोटिया, केके पुरोहित, अनिल धायल, अभियोजन अधिकारी सपन कुमार सहित कोर्ट स्टाफ पृथ्वीराज, चांदराम मीणा, तालुका विधिक सेवा समिति के सचिव जगदीश चौधरी, रामावतार प्रजापत, जितेंद्र रँगा, शुभम स्वामी, जगदीश जांगू, एडवोकेट मांगीलाल नैण, राजूराम जाखड़, रणवीर सिंह खीची, पीटीशन राइटर मालचंद स्वामी, गणेश, कुलदीप आदि ने अपनी सेवाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़