WhatsApp Menu
25 अप्रैल 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  राजाशाही पौशाकें, फैन्सी ड्रैस मैटेरियल एवं शूटिंग शर्टिंग की खरीददारी का नया ठिकाना  |  दुकान के पास दुकान करने से नाराज युवकों ने दो भाइयों के साथ मारपीट कर धमकाया, मामला दर्ज।  |  निजीकरण के विरोध में डिस्कॉम कर्मियों का शंखनाद, CM के नाम सौंपा ज्ञापन  |  गर्मी में अबोलों के लिए पानी का प्रबंध करने की अपील  | 

बीकानेर को मिले नए एसपी: मृदुल कच्छावा संभालेंगे कमान, कावेंद्र सिंह सागर का जयपुर तबादला, देखें पूरी लिस्ट

डूंगरगढ़ one 14 मार्च, 2026 श्रीडूंगरगढ़। राज्य सरकार ने शुक्रवार देर रात्रि को भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 64 अधिकारियों के तबादले और पदस्थापन के आदेश जारी किए। इसी क्रम में बीकानेर जिले के पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर का तबादला कर उन्हें जयपुर पदस्थापित किया गया है।

सरकार ने आईपीएस मृदुल कच्छावा को बीकानेर का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया है। कच्छावा अभी तक नागौर में एसपी के पद पर कार्यरत थे और अपने कार्यकाल के दौरान कानून-व्यवस्था के बेहतर प्रबंधन के लिए जाने जाते रहे हैं।

अब बीकानेर में उनकी नियुक्ति के साथ ही जिले की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग व्यवस्था को लेकर नई रणनीति की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं कावेंद्र सिंह सागर के कार्यकाल में भी बीकानेर पुलिस ने कई महत्वपूर्ण अभियानों और कार्रवाइयों को अंजाम दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़