WhatsApp Menu
श्री ओसवाल पंचायत की नई आवासीय परियोजना का ब्रोशर जारी, 4 मार्च को होगा शिलान्यास, शाम 6 बजे निकलेगी शोभायात्रा  |  प्रसिद्ध चंग मंडलियों की होगी प्रस्तुतियां, क्षेत्रवासियों को दिया बुलावा  |  होली के दिन गांव के मोहल्लों में “हड़बली” खेल खेलने से जमाना अच्छा होने की मान्यता, युवाओं की टोलियां खेल में शामिल  |  कॉलोनी विकसित कर प्लॉट बेचने वाले पर खातेदार भूमि पर आवासीय पट्टे जारी करवा धोखाधड़ी करने का आरोप, मामला दर्ज  |  रंगों से सजा बाजार, पहुंच रहें खरीददार, दुकानों पर छाई होली की रौनक  | 

सातलेरा में कल बरसेगा होली का रंग: फागोत्सव में झूमेंगे ग्रामीण, चंग पर धमाल मचाएंगी कई पारंपरिक कलाकार पार्टियां

डूंगरगढ़ one 27 फरवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़।  होली पर्व के नजदीक आते ही श्रीडूंगरगढ़ अंचल में फागोत्सव की रौनक बढ़ने लगी है। गांव-ढाणियों में शाम होते ही हंसी-ठिठोली और फाग गीतों की गूंज सुनाई देने लगी है। शहर सहित ग्रामीण इलाकों में विभिन्न वेशभूषाओं में ‘महरी’ का रूप धारण किए युवाओं की टोलियां चंग पर धमाल गाते हुए नजर आ रही हैं। जगह-जगह फागोत्सव की धूम मची हुई है।

सामाजिक कार्यकर्ता गौरीशंकर तावनियाँ ने बताया कि इसी क्रम में श्रीडूंगरगढ़ के गांव सातलेरा में शनिवार को फागोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से आई पारंपरिक कलाकार पार्टियां चंग पर धमाल की प्रस्तुतियां देंगी।

आयोजक समिति के मालाराम तावनियां ने बताया कि फागोत्सव में श्रीडूंगरगढ़ सहित मामराज एंड पार्टी उदरासर, सूरजनाथ एंड पार्टी उदरासर, मेघाराम पूनियां एंड पार्टी जालबसर, रामलाल शर्मा एंड पार्टी पाबूसर तथा स्थानीय चंग पार्टी द्वारा रंगारंग प्रस्तुतियां दी जाएंगी।

फागोत्सव का आयोजन गांव के श्री वीर बिग्गाजी स्टेडियम स्थित ठाकुरजी महाराज मंदिर के सामने किया जाएगा। आयोजन को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं और युवा वर्ग पूरी सक्रियता से तैयारियों में जुटा हुआ है।

शनिवार को सुबह 10 बजे फागोत्सव का शुभारंभ होगा, जो शाम 6 बजे तक लगातार चलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़