WhatsApp Menu
नशामुक्त त्योहार मनाने की देंगे प्रेरणा, होगा कुश्ती दंगल का आयोजन  |  श्रीडूंगरगढ़ के युवाओं का सुयश  |  श्री ओसवाल पंचायत की नई आवासीय परियोजना का ब्रोशर जारी, 4 मार्च को होगा शिलान्यास, शाम 6 बजे निकलेगी शोभायात्रा  |  प्रसिद्ध चंग मंडलियों की होगी प्रस्तुतियां, क्षेत्रवासियों को दिया बुलावा  |  होली के दिन गांव के मोहल्लों में “हड़बली” खेल खेलने से जमाना अच्छा होने की मान्यता, युवाओं की टोलियां खेल में शामिल  | 

बीती रात हाइवे पर ट्रेक्टर और पिकअप में हुई टक्कर, सुबह भिड़ी आमने सामने दो कारें

श्रीडूंगरगढ़ ONE 27 फरवरी 2026। बीती रात करीब मध्यरात्रि हाइवे पर गांव बिग्गा के निकट एक ट्रेक्टर व पिकअप के बीच टक्कर हुई व सुबह दो कारें आमने सामने गांव सातलेरा के पास भिड़ी।
गांव बिग्गा के पास साइड क्रॉस करते समय अचानक सामने पशु आ जाने से ट्रेक्टर व पिकअप की टक्कर हुई। दोनों ही वाहन सड़क पर पलट गए जिससे हाइवे बाधित हो गया। गनीमत रही ट्रेक्टर चालक गांव आलसर निवासी व पिकअप चालक निवासी गांव बिग्गा दोनों ही सुरक्षित रहें। दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हुए। पुलिस एसआई रतनलाल भी दुर्घटना स्थल पर पहुंचे व मौका निरीक्षण किया। वहीं हाइवे पेट्रोलिंग टीम व लखासर टोल की क्रेन ने मौके पर पहुंच दोनों वाहनों को हाइवे से हटाकर रास्ता क्लीयर करवाया।
सुबह करीब 7 बजे गांव सातलेरा के पास दो कारे आमने सामने भिड़ी। दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हुए वहीं गनीमत रही दोनों में सवार सभी सुरक्षित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़