WhatsApp Menu
धरना स्थल पर डाक विभाग के ओदश की होली जलाई धरनार्थियों ने, किया प्रदर्शन।  |  परम्परा, भक्ति और उत्साह का संगम: ओसवाल पंचायत की होलिका दहन शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब  |  पहलवानों ने दिखाए दांव, विजेता हुए पुरस्कृत, ग्रामीण दर्शकों ने जमकर की हूटिंग।  |  चंग प्रतियोगिता में विजेता हुए पुरस्कृत, सड़कों के लिए जताया विधायक का आभार  |  नशामुक्त त्योहार मनाने की देंगे प्रेरणा, होगा कुश्ती दंगल का आयोजन  | 

पंचायती राज चुनाव 2026: मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन

श्रीडूंगरगढ़ व रीड़ी पंचायत समितियों के 624 वार्डों की सूची जारी

डूंगरगढ़ one 25 फरवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव–2026 को लेकर बुधवार को मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी एवं उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा ने पंचायत समिति श्रीडूंगरगढ़ एवं रीड़ी क्षेत्र की मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन किया।

पंचायत समिति श्रीडूंगरगढ़ की 33 ग्राम पंचायतों के कुल 333 वार्डों तथा पंचायत समिति रीड़ी की 31 ग्राम पंचायतों के 291 वार्डों की मतदाता सूचियां सार्वजनिक की गई हैं।

सभी ग्राम पंचायत सर्किलों में नियुक्त प्रगणकों को मतदाता सूचियां उपलब्ध करवा दी गई हैं। प्रगणकों द्वारा अपने-अपने आवंटित वार्डों में भी मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। मतदाता अब संबंधित ग्राम पंचायत कार्यालय अथवा प्रगणक से सूची का अवलोकन कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़