WhatsApp Menu
नौ लाख रुपए एवं एक सदस्य को नौकरी हुआ समझौता, चौथे दिन लिया शव।  |  बीकानेर प्रेस क्लब की हुई आम सभा, भूमि आवंटन के प्रयास होंगे तेज, चलेगा सदस्यता अभियान।  |  लहंगा चुन्नी, बरी बेस व वैवाहिक साड़ियों के लिए निकिता साड़ी हाऊस है परफेक्ट पता, हुआ भव्य उद्घाटन।  |  राधेश्याम नाई को श्रद्धाजंलि दी, समाज के प्रति उनके भाव को बताया प्रेरणीय।  |  चाइनीज डोर ने रेता गला, अधेड़ की जान सांसत में; 3 टांके आए, बाल-बाल बचे  | 

अब दो से ज्यादा बच्चों वाले भी लड़ सकेंगे पंचायत और निकाय चुनाव, कैबिनेट ने संशोधन बिलों को दी मंजूरी

डूंगरगढ़ one 25 फरवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। प्रदेश में अब दो से ज्यादा संतान वाले भी पंचायतीराज और शहरी निकाय चुनाव लड़ सकेंगे। इसके लिए राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। कैबिनेट ने राजस्थान पंचायतीराज संशोधन बिल और राजस्थान नगरपालिका संशोधन बिल 2026 को मंजूरी दे दी है।

कानून मंत्री जोगाराम पटेल ने बताया कि दोनों संशोधन बिल इसी सत्र में विधानसभा से पारित कराए जाएंगे। बिल पास होने के बाद निकाय और पंचायत चुनावों में दो से ज्यादा बच्चों वाले उम्मीदवारों पर लगी रोक खत्म हो जाएगी।

पटेल ने कहा कि जब यह प्रावधान लागू किया गया था, तब इसका उद्देश्य जनसंख्या नियंत्रण था। लेकिन अब परिस्थितियां बदल चुकी हैं। सामाजिक और जनसांख्यिकीय हालात को देखते हुए सरकार ने यह फैसला लिया है।

क्या बदलेगा?

  • पंचायत और नगर निकाय चुनावों में पात्रता का दायरा बढ़ेगा
  • पहले अयोग्य माने जा रहे उम्मीदवार भी अब चुनाव लड़ सकेंगे
  • स्थानीय राजनीति में ज्यादा लोगों की भागीदारी संभव होगी

सरकार के इस फैसले को ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में अहम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़