WhatsApp Menu
पूनरासर में सिद्ध समाज का गौरव: प्रशासनिक प्रतियोगी परीक्षा में सफलता पर सुनील सिद्ध का भव्य स्वागत  |  क्रेटा कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवक घायल: एक गंभीर हालत में बीकानेर रेफर  |  इधर एसपी ने दुर्घटना कम करने की अपील की, उधर कार चालक ने बाइक सवार को पीछे से टक्कर मार घसीटा, एक गंभीर घायल।  |  जिला कलेक्टर और एसपी पहुंचे श्रीडूंगरगढ़, ली अधिकारियों की बैठक, आमजन ने रखी समस्याएं।  |  विवाहिता के गहने व दहेज की मोटरसाइकिल बेचने, दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोप में पति सहित चार के खिलाफ मामला दर्ज  | 

52 किलो भार वर्ग में भूमिका ने हासिल किया रजत पदक, मई 2026 में इंटर कॉलेज नेशनल में होंगी शामिल

श्रीडूंगरगढ़ ONE 14 जनवरी 2026। श्रीडूंगरगढ़ की महिला वेट लिफ्टर भूमिका ने फरीदाबाद हरियाणा में आयोजित नेशनल प्रतियोगिता में बेंच प्रेस के 52 किलो भारवर्ग में 80 किलो वजन उठाकर रजत पदक हासिल किया। भूमिका पुत्री ओमप्रकाश सारस्वत ने 8 खिलाड़ियों को पछाड़ कर प्रतियोगिता में रजत जीता वहीं प्रथम स्थान पर 82 किलो वजन उठाकर उत्तर प्रदेश की प्रतिभा पाटिल ने गोल्ड जीता। इसी के साथ भूमिका अब मई 2026 में इंटर कॉलेज की नेशनल प्रतियोगिता में शामिल होंगी। बता देवें भूमिका ने 19 से 22 दिसंबर 2025 को आयोजित वेस्ट जॉन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल कर गोल्ड हासिल किया। वहीं इंदौर में आयोजित स्ट्रॉंग वूमेन का अवार्ड भी जीता। उनके कोच ओशीष ओझा ने बताया कि भूमिका कड़े परिश्रम के साथ तैयारी कर रही है और इंटर कॉलेज में भी क्षेत्र का नाम रोशन करेगी। भूमिका को परिजनों व जानकारों ने बधाई देते हुए आगामी प्रतियोगिताओं में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़