WhatsApp Menu
25 मार्च को होगी धर्मयात्रा, बोहरा को मिली प्रखंड अध्यक्ष की जिम्मेदारी, पढें विहिप की ख़बर।  |  नाबालिग के साथ बदसलूकी करते हुए रंग लगाने, घर में घुसकर भाई व माँ से मारपीट करने के आरोप में मामला दर्ज।  |  पुरानी रंजिश में रोका रास्ता, की मारपीट, बेटी बचाने आई तो बदतमीजी की, मामला दर्ज।  |  श्रीडूंगरगढ़ मंडी से देखें सभी जिंसो के आज के भाव  |  दो बालिकाओं के पिता की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम  | 

27 जनवरी को होगा कर्पूरी ठाकुर जयंती समारोह, सैन समाज होगा शामिल, श्रीडूंगरगढ़ से रवाना होगी 10 बसे और गाड़ियां, पढें पूरी खबर

श्रीडूंगरगढ़ ONE 24 जनवरी 2026। भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर जयंती के उपलक्ष में आगामी 27 जनवरी को जयपुर में होने वाले भव्य समारोह में शामिल होने के लिए श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में सैन समाज में उत्साह को माहौल है। इस कार्यक्रम में सीएम भजनलाल शर्मा मुख्य अतिथि होंगे। बता देवें गत 20 जनवरी को जयपुर के बिरला ऑडिटोरियम होने वाला सैन समाज राजस्थान का भारतरत्न कर्पूरी ठाकुर जयंती समारोह भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव के कारण स्थगित हो गया था। वही कार्यक्रम अब 27 जनवरी को सीएम की उपस्थिति में संपन्न होगा। भारतीय सैन समाज के प्रदेशाध्यक्ष श्रवण कुमार फूलभाटी मोमासर व कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष मांगीलाल नाई श्रीडूंगरगढ़ समारोह के लिए प्रदेश भर से समाज के लोगों से संपर्क कर रहें है। श्रीडूंगरगढ़ सैन समाज अध्यक्ष ओमप्रकाश नाई (फुलभाटी) ने बताया कि जयपुर में आयोजित इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए श्रीडूंगरगढ़ शहर से दो बसें व देहात से 8 बसों सहित अनेकों छोटी गाड़ियों से सैन समाज के लोग कार्यक्रम में शामिल होने जयपुर पहुंचेगे। नाई ने बताया कि बसें 27 जनवरी की सुबह 5 बजे रवाना होगी, वहीं समाज के मौजिज लोग तैयारियों में जुटे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़