श्रीडूंगरगढ़ श्रीडूंगरगढ़ ONE 6 मार्च 2026। भारतीय नववर्ष पर प्रत्येक वर्ष निकलने वाली विशाल धर्मयात्रा का आयोजन इस बार आगामी 25 मार्च को निकाली जाएगी। यह निर्णय शुक्रवार को आयोजित विहिप की बैठक में लिया गया व यात्रा को भव्य एंव ऐतिहासिक बनाने के लिए चर्चा की गई। साथ ही इस मौके पर विहिप में संगठनात्मक जिम्मेदारी बदलाव करते हुए संतोष बोहरा को विहिप के प्रखंड अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष जगदीश स्वामी ने धर्मयात्रा की तैयारियों में जुटने व क्षेत्र के प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए। बैठक में भंवरलाल दुगड़, वासुदेव सारस्वत, श्याम सुंदर जोशी, फतेहसिंह जांगिड़, भीखाराम सुथार, मनीष नोलखा, दीपक सेठिया, मुकेश प्रजापत, तिलोक प्रजापत, पूरनमल स्वामी, आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी मे बोहरा को बधाई दी।