WhatsApp Menu
बाडेला में स्कूली शिक्षा के क्षेत्र में कायम होगा नया मुकाम, “अभिज्ञान सरोकार” स्कूल का हुआ भव्य उद्घाटन।  |  संत सान्निध्य में संकीर्तन के साथ निकलेगी गौ सम्मान रैली, शनिवार को तीन गांवो में किया जनसंपर्क।  |  श्रीडूंगरगढ़ मंडी से देखें सभी जिंसो के “आज के भाव”  |  10 दिन में ट्यूबवेल निर्माण का आश्वासन, टैंकरों से पेयजल आपूर्ति की शुरू।  |  श्रीडूंगरगढ़ पुलिस की कार्रवाई, 24 पेटी शराब बरामद कर दो युवकों को किया गिरफ्तार।  | 

25 मार्च को निकलेगी श्रीराम विराट धर्म यात्रा, वीएचपी की बैठक में तैयारियों पर चर्चा

डूंगरगढ़ one 7 मार्च, 2026 श्रीडूंगरगढ़। विश्व हिंदू परिषद की विशेष बैठक शुक्रवार रात 8 बजे जिला अध्यक्ष जगदीश स्वामी की अध्यक्षता में वीएचपी कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड अध्यक्ष संतोष कुमार बोहरा को आगामी कार्यक्रमों की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस अवसर पर वीएचपी के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बोहरा को शुभकामनाएं दीं।

बैठक में बोहरा ने जानकारी देते हुए बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 25 मार्च 2026 को सायं 4 बजे विराट धर्म यात्रा का आयोजन किया जाएगा। यह धर्म यात्रा ताल मैदान से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए सिंधी पार्क में समाप्त होगी।

उन्होंने कहा कि धर्म यात्रा को सफल बनाने के लिए विश्व हिंदू परिषद की टीम और सभी सनातनी समाज के लोग तैयारियों में जुटेंगे। साथ ही सभी सनातनी भाइयों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर धर्म यात्रा को सफल बनाने का आह्वान किया गया।

बैठक में संरक्षक भंवरलाल दुगड़, वासुदेव सारस्वत, श्याम सुंदर जोशी, फतेह सिंह जांगिड़, भीखाराम सुथार, मनीष नोलखा, दीपक सेठिया, मुकेश प्रजापत, तिलोक प्रजापत तथा पूरनमल स्वामी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़