श्रीडूंगरगढ़ ONE 23 मार्च 2026। 21 लाख रूपए की लागत से गौशाला में बड़े चारा गोदाम का निर्माण करवा दानदाता परिवार ने सोमवार को समारोह पूर्वक गौशाला को सौंपा।
श्रीराधा कृष्ण गौशाला मिंगसरिया में कमला देवी व उनके पुत्र किशनलाल, नारायणराम, तुलछाराम, दीपचंद द्वारा अपने दिवंगत परिजनों की स्मृति में बड़े चारागृह का निर्माण करवाया। विधायक ताराचंद सारस्वत ने दानदाता परिवार का आभार जताते हुए गौसेवा को मानव जीवन व धर्म का मूल बताया। सारस्वत ने इस चारा गोदाम का समर्पण गौशाला में किया। विधि विधान से पूजन संपन्न करवाया गया व फीताकाट कर गौसेवा में चारा गृह का समर्पण किया गया। समारोह में पूर्व सरपंच रतनसिंह, बीदासर चेयरमैन सीताराम भोबरिया, धर्मास सरपंच प्रतिनिधि पवन शर्मा, कातर सरपंच जैसाराम, मिंगसरिया सरपंच प्रतिनिधि पूर्णाराम, इंदपालसर सांखलान सरपंच भंवरलाल जाखड़, मेघराज तावनियां, श्रीनिवास प्रजापत, इंदपालसर सांखलान केशराम जाखड़, किशनाराम सारण अतिथ रूप में शामिल रहें। दानदाता परिवार ने सभी अतिथियों का सम्मान किया। संदीप सिंह ने बताया कि गौशाला अध्यक्ष नेमाराम प्रजापत, कोषाध्यक्ष टीकूराम गोदारा, मंत्री विजय सिंह हंसावत, मालाराम प्रजापत, गंगाराम प्रजापत, जगमालसिंह इंदपालसर, भागीरथ सिंह धर्मास, अशोक सिंह, सहीराम नोसरिया, दलीप सिंह अनेक ग्रामीण मौजूद रहें। सभी ने दानदाता परिवार का आभार जताया।