WhatsApp Menu
पूनरासर में सिद्ध समाज का गौरव: प्रशासनिक प्रतियोगी परीक्षा में सफलता पर सुनील सिद्ध का भव्य स्वागत  |  क्रेटा कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवक घायल: एक गंभीर हालत में बीकानेर रेफर  |  इधर एसपी ने दुर्घटना कम करने की अपील की, उधर कार चालक ने बाइक सवार को पीछे से टक्कर मार घसीटा, एक गंभीर घायल।  |  जिला कलेक्टर और एसपी पहुंचे श्रीडूंगरगढ़, ली अधिकारियों की बैठक, आमजन ने रखी समस्याएं।  |  विवाहिता के गहने व दहेज की मोटरसाइकिल बेचने, दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोप में पति सहित चार के खिलाफ मामला दर्ज  | 

15 जनवरी तक होंगे पंजीकरण, 25 जनवरी को सुबह 9 बजे से शुरू होंगे मंगल कार्य, शाम 4.30 बजे होगी वधू-विदाई

श्रीडूंगरगढ़ ONE 13 जनवरी 2026। क्षेत्र की सेवा बस्तियों में सामाजिक चेतना के प्रसार सहित बालक व बालिकाओं के लिए पूर्ण आवासीय छात्रा वास के सफल संचालन के बाद सेवा भारती समिति द्वारा श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में पहली बार श्रीराम जानकी सर्वजातीय सामूहिक विवाह समारोह की नई पहल की जा रही है। समारोह का आयोजन धूमधाम से होगा। समिति सदस्य व क्षेत्र के अनेक समाजसेवी, सक्रिय लोग उत्साह के साथ विवाह समारोह के आयोजन की तैयारियों में जुटे है। आयोजन समिति के अध्यक्ष श्यामसुंदर आर्य ने बताया कि 15 जनवरी 2026 तक विवाह योग्य वर वधू के पंजीकरण करवाए जा रहें है। वहीं 25 जनवरी 2026 की सुबह 9 बजे मांगलिक कार्यक्रम प्रारंभ होंगे। सुबह 9 बजे वर वधू का आगमन होगा, 9.30 बजे अल्पाहार करवाया जाएगा। 11 बजे ढोल नगाड़ों के साथ बारात निकासी होगी। 12.30 बजे तोरण व 1 बजे सभी बाराती, वधू पक्ष के अतिथियों व सदस्यों के लिए प्रीतिभोज का आयोजन होगा। दोपहर 2 बजे वरमाला, 2.30 बजे विधि विधान से पाणिग्रहण संस्कार संपन्न करवाया जाएगा। वहीं 4 बजे सभी वधूओं की विदाई करवाई जाएगी। समिति के उपाध्यक्ष ललित डागा व निर्मल पुगलिया ने बताया कि सभी वधूओं के लिए उनकी गृहस्थी के लिए आवश्यक सामान उपहार में दिए जाएंगे। कोषाध्यक्ष कन्हैयालाल जाखड़ ने बताया कि आयोजन की तैयारियां समिति सदस्यों व दानदाताओं के सहयोग से की जा रही है। वधू के लिए विभिन्न सामानों के लिए ऑर्डर बुकिंग दी गई है। वहीं हलवाई वगैरह की व्यवस्थाएं की जा रही है। समिति के जिलामंत्री ने सुभाष शास्त्री ने बताया कि क्षेत्र के लिए ये नई पहल एक अनूठा आयोजन होगा जो सामाजिक स्तर पर समानता व एकता को बल देने वाला होगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में विवाह समारोह में बढ़ रही फिजूलखर्ची के चलते अनेक परिवारों के लिए विवाह भी मुश्किल कार्य हो गया है। ऐसे में सामूहिक विवाह समारोह उनके लिए एक नई उम्मीद बनकर सहयोगी बनेगा। समारोह संयोजिका सरोज शर्मा व कंचलन व्यास ने बताया कि पंजीयन करवाने वाले वर वधू समिति सदस्यों से या सेवाधाम पहुंचकर संपर्क कर अपना पंजीयन करवा सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़