WhatsApp Menu
मंदिरों में मची फागोत्सव धूम, रविवार को दो आयोजन:-  |  जोधासर में 171 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान, जनप्रतिनिधियों ने बढ़ाया उत्साह, जल मंदिर का शिलान्यास, जताया आभार  |  सूडसर में आंदोलन तेज, डाक विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए फूंका पुतला, कल होगा धरनार्थियों का अर्द्धनग्न प्रदर्शन।  |  डाक विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए फूंका पुतला, कल होगा धरनार्थियों का अर्द्धनग्न प्रदर्शन।  |  जयकारों से गूंजा तोलियासर धाम, अंतिम रविवार को उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब  | 

14 वर्षीय बालक हुआ लापता, परिजनों ने मदद की अपील की..

श्रीडूंगरगढ़ श्रीडूंगरगढ़ ONE 22 फरवरी 2026। क्षेत्र के निकटवर्ती गांव लाछड़सर में एक 14 वर्षीय बालक लापता हो गया है और परिजनों ने क्षेत्रवासियों से मदद की अपील की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार, 21 फरवरी की शाम 5 बजे 14 वर्षीय लालचन्द पुत्र दौलतराम बिस्सू निवासी लाछड़सर लापता हो गया। बालक के परिजनों ने बताया कि वह पशुओं को पानी पिलाने खेत गया था, जिसके बाद वह घर लौट कर नहीं आया। परिजनों ने अपने स्तर पर गांव व आस पास के गांवो में, सभी परिजनों के यहां बालक को तलाश करने का नाकाम प्रयास किया। परिजनों ने बताया कि बच्चे ने लाल रंग का कोट, पीले रंग की टी-शर्ट व जिन्स पेन्ट पहनी हुई है। उन्होंने श्रीडूंगरगढ़ ONE के सभी पाठकों से मदद की अपील करते हुए बालक के कहीं नजर आने पर उसे रोकने और 9649769604 या 9649806485 पर तुरंत संपर्क करने का आग्रह किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़