WhatsApp Menu
छोटी कक्षाओं से ही शुरू हो रही है प्री-फांउडेशन कक्षाएं  |  सोमवार को है गौ-सम्मान दिवस, तैयारियों को दिया अंतिम रूप  |  नौ लाख रुपए एवं एक सदस्य को नौकरी हुआ समझौता, चौथे दिन लिया शव।  |  बीकानेर प्रेस क्लब की हुई आम सभा, भूमि आवंटन के प्रयास होंगे तेज, चलेगा सदस्यता अभियान।  |  लहंगा चुन्नी, बरी बेस व वैवाहिक साड़ियों के लिए निकिता साड़ी हाऊस है परफेक्ट पता, हुआ भव्य उद्घाटन।  | 

मंदिरों में मची फागोत्सव धूम, रविवार को दो आयोजन:-

माहेश्वरी महिला समिति ने धूमधाम से मनाया फागोत्सव।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। माहेश्वरी महिला समिति के बैनर तले बड़ी संख्या में महिलाओं ने चिड़पड़नाथजी की बगीची में धूमधाम से फागोत्सव मनाया। महिलाओं ने जमकर भजन कीर्तन का आनंद लिया। महिलाएं लड्डूगोपाल को लेकर पहुंची और ठाकुरजी संग फुलों की होली खेली। खूब फूलों की बरसात करते हुए रंग गुलाल उड़ाया गया। महिलाओं ने एक दूसरे को रंग लगाकर फागोत्सव की बधाई दी। महिलाएं फागणिया पगड़ी व चश्मे पहन कर भजनों पर झूम उठी। समिति की नव नियुक्त अध्यक्ष कौशल्या झंवर ने सभी का स्वागत किया। वहीं संरक्षक ललिता सोमाणी, मंत्री रेखा मूंधड़ा, कोषाध्यक्ष कंचन तापड़िया ने सभी का आभार जताय। कार्यक्रम संपन्न होने पर सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। फागोत्सव देखने के लिए क्लिक करें :- https://www.facebook.com/share/v/1AZFXT4C6r/

राष्ट्र सेविका समिति के बैनर तले संपन्न हुआ फागोत्सव।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। राष्ट्र सेविका समिति की भजन मंडली शाखा ने कालूबास के झंवरो के मंदिर में फागोत्सव का आयोजन किया। बड़ी संख्या में महिलाओं ने जमकर भजनों का आनंद लिया। खूब फूल और रंग उड़ाया गया और महिलाओं ने जमकर भजनों पर झूम झूम कर ठाकुरजी को रिझाया। यहां सजे धजे लड्डू गोपाल लेकर महिलाएं आयोजन में शामिल हुई। सभी ने एक दूसरे को रंग लगाकर फागोत्सव की बधाइयां दी। समिति पदाधिकारी वणिका और गौरा शर्मा ने सभी का आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़