WhatsApp Menu
दहेज प्रताड़ना के आरोप में पति के खिलाफ मामला दर्ज  |  बच्चों में बढ़े बाहरी ज्ञान की समझ, महिला स्टॉफ का जताया आभार  |  होली खेल रहें बच्चों को बाप ने निकाली गालियां, बेटे ने बालिका से बदसलूकी कर परिजनों से मारपीट की, मामला दर्ज  |  देर रात हाइवे पर हुआ हादसा, ओवरटेक करती ईको जा टकराई ट्रेलर से, हुई चकनाचूर, देखें फोटो, पढें खबर।  |  7 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  | 

12 घंटे बाद हुई बिजली बहाल, सारी रात बिना बिजली परेशान हुए हजारों लोग और एक अस्पताल

श्रीडूंगरगढ़, 1 सितंबर 2025: रविवार की रात श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में झमाझम बारिश ने दस्तक दी और देखते ही देखते बिजली विभाग ने आपूर्ति बंद कर दी। बारिश थमने के बाद शहर के ज्यादातर इलाकों में बिजली तो लौट आई, लेकिन आड़सर बास, माणक चौक, रानी बाजार और तुलसी सेवा केंद्र में अंधेरा पसरा रहा।

जैसे ही रात गहराती गई, इन इलाकों के हजारों लोग बिजली के लिए तरसते रहे। अस्पताल में भर्ती मरीजों, उनके परिजनों और अस्पताल कर्मचारियों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। लोग एक-दूसरे को फोन कर बिजली आने की जानकारी लेते रहे, लेकिन निराशा ही हाथ लगी।

सूत्रों के अनुसार, धोलिया जीएसएस से आड़सर बास और माणक चौक फीडर के करीब 50 ट्रांसफार्मर बंद पाए गए। कुछ लोग रात में धोलिया फीडर भी पहुंचे, जहां उन्हें दोनों फीडर बंद मिले और विभागीय कर्मचारी नदारद। लोगों ने कर्मचारियों को ढूंढने और उनसे संपर्क करने की भरसक कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली।

आखिरकार, हजारों लोग पूरी रात बिना बिजली के तड़पते रहे। रविवार शाम 5 बजे से गुल हुई बिजली सोमवार सुबह करीब पौने सात बजे बहाल हो सकी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक छोटी सी लापरवाही का खामियाजा हजारों लोगों को भुगतना पड़ा। इस घटना से नाराज लोगों ने विभाग पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि यदि समय पर ध्यान दिया जाता तो इतनी परेशानी नहीं होती। अब देखना यह है कि विभाग इस घटना से सबक लेकर भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए क्या कदम उठाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़