WhatsApp Menu
स्कूल ने अपनी भूमि की सुध ली, 11.5 पट्टे भूमि होगी अतिक्रमण मुक्त, कार्रवाई शुरू  |  दहेज के लिए उजड़ा घर, बेटी के साथ विवाहिता को निकाला घर से, पति सहित तीन के खिलाफ मामला दर्ज  |  श्रीडूंगरगढ़ मंडी से देखें सभी जिंसो के “आज के भाव”  |  सप्तदिवसीय कथा हुई संपन्न, गौशाला में हुआ लाखों का सहयोग, कल होगा हवन, परसों मूर्ति स्थापना  |  “6 जन्मों का रिश्ता” कहकर साध्वी ने साधु को फंसाया! ₹1 करोड़ कैश, गाड़ियां और गहने हड़पने का आरोप  | 

12 को होगी वीर बिग्गाजी दौड़ प्रतियोगिता, महिला, पुरूष व बुजुर्ग दौड़ेंगे, मिलेंगे नगद पुरस्कार

श्रीडूंगरगढ़ ONE 10 अप्रैल 2026। गांव के युवाओं को नशे से दूर रहने और शारीरिक खेलों से जोड़ने के लिए क्षेत्र के गांव रीड़ी में एक सकारात्मक पहल की जा रही है। ग्रामीणों द्वारा रीड़ी के खेल मैदान में 12 अप्रैल 2026 की शाम 4.30 बजे दौड़ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। सरपंच प्रतिनिधि हेतराम जाखड़ ने बताया कि गांव की युवा शक्ति, महिला शक्ति और बुजुर्गों को शारीरिक खेल के माध्यम से मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य के लिए प्रेरित करने के लिए इस प्रतियोगिता में विजेताओं को नगद पुरस्कार दिए जाएंगे। प्रतियोगिता में युवाओं के लिए दौड़ 1600 मीटर, 5 किलोमीटर लंबी दौड़ के आयोजन होंगे। वहीं 45+ बुजुर्गों की दौड़ 400 मीटर दौड़, लड़कियों की दौड़ 800 मीटर और 100 मीटर चम्मच दौड़ का आयोजन होगा। प्रतियोगिता में एंट्री 11 अप्रैल तक ली जाएगी वहीं खिलाड़ी सीताराम जाखड़, शंकरनाथ सिद्ध (टीपू), कबड्डी कोच हेतराम जाखड़ के पास एंट्री करवा सकते है। प्रतियोगिता को लेकर गांव भर में उत्साह है और युवा टीम तैयारी में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़