श्रीडूंगरगढ़ ONE 7 अप्रैल 2026। भारती निकेतन शिक्षण संस्थान में आगामी 12 अप्रैल 2026 की सुबह 10 बजे विद्यालय परिसर में विशाल पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया जाएगा। समारोह में स्कूल की बोर्ड परीक्षाओं के होनहार सितारों को सम्मानित किया जाएगा। वहीं मेगा ओलंपियाड 2026 की प्रतिभाओं का सम्मान किया जाएगा। विद्यार्थियों को स्कूटी, साइकिल और टैबलेट जैसे आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे। डायरेक्टर गिरधर स्वामी ने बताया कि मेगा ओलंपियाड में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों की मेहनत का सम्मान किया जाएगा। प्रति विद्यार्थी को 5% से 10% तक की निश्चित स्कॉलरशिप दी जाएगी। वहीं टॉपर को 90%, द्वितीय स्थान को 85% और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को 80% तक की शिक्षण शुल्क में छूट दी जाएगी। सभी रैंक धारकों को प्रमाणपत्र, मैडल और विशेष उपहारों से सम्मानित किया जाएगा। स्वामी ने संस्थान के सभी बोर्ड कक्षाओं के टॉपर, मेगा ओलंपिक के सभी परीक्षार्थियों व अभिभावकों को कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया है।