WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ में शिक्षा जगत की दो खास खबरें पढें एकसाथ  |  11 सदस्यीय कार्यकारिणी का गठन, सुदर्शन बने अध्यक्ष  |  विश्व शांति के लिए गूंजे मंत्र: 51 हजार भैरव स्तोत्र पाठ, 88 पंडितों ने किया रुद्राभिषेक  |  सीबीएसई 10वीं परीक्षा परिणामों में श्रीडूंगरगढ़ के नोनिहालों की चमक, हासिल किए 90% से अधिक अंक  |  दयानंद विद्या निकेतन में स्वामी प्रताप पुरी जी ने बच्चों को दी अनुशासन की सीख, विद्यालय परिवार ने किया सम्मान  | 

11 सदस्यीय कार्यकारिणी का गठन, सुदर्शन बने अध्यक्ष

श्रीडूंगरगढ़ ONE 16 अप्रैल 2026। ग्राम विकास अधिकारी संघ की शाखा श्रीडूंगरगढ़ के चुनाव बुधवार को पंचायत समिति सभागार में शांतिपूर्ण संपन्न हुए। बैठक में सर्वसम्मति से 11 सदस्यीय कार्यकारिणी का चुनाव किया गया।
जिसमें अध्यक्ष पद पर सुदर्शन महिया का चुनाव किया गया है। ब्लॉक मंत्री पद पर सुमन पूनियां, कोषाध्यक्ष पद पर नवलसिंह शेखावत, मिडिया प्रभारी सीताराम जाखड़ को दायित्व दिया गया। वहीं जिला प्रतिनिधि के रूप में मनोज सिसोदिया तथा सदस्य हरिप्रसाद मीणा, मधु ओझा, संजीव बुडानिया, दुष्यंत सिंह, बनवारी तावणियां, दशरथ दर्जी को जिम्मेदारी दी गई है। नवनियुक्त मीडिया प्रभारी सीताराम जाखड़ ने बताया कि संघ सदस्यों ने नवनियुक्त अध्यक्ष व पदाधिकारियों का फुलमालाओं से सम्मान किया। विकास अधिकारी मनोज धायल ने सभी को बधाई देते हुए निष्ठापूर्वक कर्तव्य निर्वहन करने की प्रेरणा दी। इस मौके पर सहायक विकास अधिकारी गोपाल प्रसाद शर्मा, गिरधारीदास स्वामी सहित ब्लॉक के समस्त ग्राम विकास अधिकारी उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़