WhatsApp Menu
24 अप्रैल 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  श्रीडूंगरगढ़ से गुरूवार की दो खबरें जिन पर रही लोगों की नजर:-  |  श्रीडूंगरगढ़ मंडी से देखें सभी जिंसो के “आज के भाव”  |  श्रीडूंगरगढ़ से तीन खास खबरें पढें एकसाथ:-  |  श्रीडूंगरगढ़ से तीन खास खबरें पढें एकसाथ:-  | 

10वीं का रिजल्ट कल: इतिहास में पहली बार मार्च में नतीजे, 12वीं से पहले घोषित करेगा बोर्ड

डूंगरगढ़ one 23 मार्च, 2026 श्रीडूंगरगढ़। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से कक्षा 10वीं का रिजल्ट मंगलवार (24 मार्च) को जारी किया जाएगा। बोर्ड ने रिजल्ट जारी करने की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

इस बार कई मायनों में यह रिजल्ट खास रहने वाला है। पहली बार ऐसा होगा जब 10वीं का रिजल्ट 12वीं से पहले जारी किया जा रहा है। वहीं, बोर्ड के इतिहास में यह पहला मौका है जब मार्च महीने में ही परिणाम घोषित किए जा रहे हैं।

दरअसल, राज्य सरकार ने एक अप्रैल से नया शैक्षणिक सत्र शुरू करने के निर्देश दिए हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए बोर्ड प्रशासन ने 10वीं का रिजल्ट सबसे पहले जारी करने का फैसला लिया है।

10 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स ने दी परीक्षा

इस साल 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं 12 फरवरी से शुरू होकर 28 फरवरी तक चली थीं। इसमें कुल 10 लाख 68 हजार 109 विद्यार्थी शामिल हुए थे।

12वीं का रिजल्ट भी इसी महीने संभव

बोर्ड की ओर से 12वीं (आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स) का रिजल्ट भी इसी महीने जारी करने की तैयारी की जा रही है। 12वीं की परीक्षाएं 11 मार्च तक चली थीं, जिनमें 9 लाख 10 हजार 9 विद्यार्थी शामिल हुए थे। प्रदेशभर में इसके लिए 6 हजार 170 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।

ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • सबसे पहले वेबसाइट rajresults.nic.in पर जाएं
  • “RBSE Exam Result” लिंक पर क्लिक करें
  • अपना रोल नंबर दर्ज करें
  • स्क्रीन पर रिजल्ट देखें
  • डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़