श्रीडूंगरगढ़ ONE 12 जनवरी 2026। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में हिस्सा पांति किए गए भूखंड पर कब्जे के विवाद में एक परिवादी थाने पहुंचा और अपने पिता व भाइयों के खिलाफ आरोप लगाए। गांव राजेडू निवासी भागुराम जाट ने अपने पिता पूराराम, भाई रामप्रताप, चाचा श्रवणराम, चाचा के बेटे भाई रमेश एवं भतीजे दिनेश के खिलाफ शेरूणा थाने में जरिए इस्तगासा मामला दर्ज करवाया है। परिवादी भागुराम ने पुलिस को बताया कि वह अपने ढ़ाणी में रहता है एवं गांव में उसका हिस्सा पांति का घर व भूखण्ड है। इस भूखण्ड में आरोपियों ने 6 दिसम्बर को जबरन प्रवेश किया एवं कब्जा करने की नियत से नींव खोदना शुरू कर दिया। इस दौरान परिवादी की पत्नी व पुत्र ने मना किया तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है व जांच शुरू कर दी है।