WhatsApp Menu
गांव लिखमीसर दिखनादा में हुआ कुश्ती दंगल का रोमांचक आयोजन, विजेता हुए पुरस्कृत  |  हजारों की नगदी और लाखों के गहनों सहित बैग मालिक को लौटाया  |  श्रीडूंगरगढ़ से पढें दो खास खबरें एकसाथ  |  नए अवतार में लॉन्च होने के बाद टेस्ट ड्राइव के लिए आज श्रीडूंगरगढ़ शोरूम पर उपलब्ध है Tata Punch EV  |  श्रीडूंगरगढ़ बार एसोसिएशन के 122 मतदाता, शाम 5 बजे तक होगी वोटिंग  | 

हाइवे पर गाय से भिड़ी बोलेरो, तीन सवार हुए चोटिल, गाय की हुई मृत्यु.

शेरूणा पुलिस थाने के हेड कांस्टेबल आवड़दान ने बताया कि दुर्घटना में बोलेरो सवार तीन लोग घायल हो गए। ये तीनों कोलायत के रहने वाले हैं और उनकी पहचान श्रीचंद विश्नोई, श्यामसुंदर विश्नोई और उनकी बहन के रूप में हुई है। उन्हें मामूली चोटें आई हैं और प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अन्य वाहन से बीदासर भेज दिया गया। दुर्घटना में गाय की मौके पर ही मौत हो गई।

हाइवे पेट्रोलिंग टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को प्राथमिक उपचार दिया। इसके अतिरिक्त, टीम ने क्रेन की सहायता से बोलेरो और गाय को हाइवे से हटवाकर यातायात सुचारू रूप से चालू करवाया।

एक अन्य घटना में, बीदासर रोड पर बोलेरो कैम्पर पलटने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के अनुसार, 40 वर्षीय लालाराम पुत्र गल्लाराम, निवासी प्रतापगढ़, इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल उपजिला अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉ. गौरव सैनी की टीम ने उनका प्राथमिक उपचार किया और बेहतर इलाज के लिए बीकानेर रेफर कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़