WhatsApp Menu
छोटी कक्षाओं से ही शुरू हो रही है प्री-फांउडेशन कक्षाएं  |  सोमवार को है गौ-सम्मान दिवस, तैयारियों को दिया अंतिम रूप  |  नौ लाख रुपए एवं एक सदस्य को नौकरी हुआ समझौता, चौथे दिन लिया शव।  |  बीकानेर प्रेस क्लब की हुई आम सभा, भूमि आवंटन के प्रयास होंगे तेज, चलेगा सदस्यता अभियान।  |  लहंगा चुन्नी, बरी बेस व वैवाहिक साड़ियों के लिए निकिता साड़ी हाऊस है परफेक्ट पता, हुआ भव्य उद्घाटन।  | 

हाइवे पर खड़े ट्रक में जा भिड़ी वेन्यू, हुई चकनाचूर, दो गम्भीर

श्रीडूंगरगढ़ श्रीडूंगरगढ़ ONE 21 फरवरी 2026। शनिवार सुबह करीब 11 बजे नेशनल हाइवे पर एक हादसा हो गया जिसमें दो जने गम्भीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार हाइवे पर बेनीसर फांटे के पास रख ट्रक खड़ा था एंव बीकानेर की ओर जा रही एक हरियाणा नम्बर की वेन्यू कार पीछे से उसमे जा भिड़ी। भिडंत इतनी जोरदार थी कि कार चकनाचूर हो गई एवं मौके से गुजर रहे संदीप जाखड़ ने अब्दुल कलाम सोसायटी के कार्यकर्ताओं को सूचना दी। इस पर सोसायटी की एम्बुलेंस मौके पर पहुंची एवं दोंनो घायलों को श्रीडूंगरगढ़ उपजिला चिकित्सालय पहुंचाया। जहां पर दोनों घायलों को गम्भीर अवस्था मे बीकानेर रैफर कर दिया गया। घायलों की पहचान हरियाणा के हिसार के सेक्टर 17 निवासी 25 वर्षीय मनोज एवं हिसार के मुकलान निवासी 21 वर्षीय सीताराम के रूप में हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़