WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें आज की कुछ खास खबरें एकसाथ:-  |  लूणकरणसर में मनरेगा बचाओ संग्राम: नई नीति के विरोध में गांव-गांव चौपाल, डॉ. राजेंद्र मूंड बोले- मनरेगा गांधी के सपनों का कानून  |  राजस्थान में सत्र 2026-27 के लिए मुफ्त किताबें: 5 से 25 मार्च तक होगा वितरण  |  हनुमान चालीसा पाठ के साथ स्वच्छ बीकानेर का संकल्प, कपड़े के थैले बांटे  |  ग्रामीणों के साथ स्कूल प्रबंधन की वार्ता, सशर्त हुआ समझौता, पढें पूरी खबर  | 

हनुमान चालीसा पाठ के साथ स्वच्छ बीकानेर का संकल्प, कपड़े के थैले बांटे

डूंगरगढ़ one 25 फरवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। बीकानेर को स्वच्छ, सुंदर और दिव्य बनाने की दिशा में मानव चेतना जागृति प्रन्यास द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत जयनारायण व्यास कॉलोनी स्थित शिव मंदिर में हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम स्वामी विमर्श आनंद गिरि के पावन सानिध्य में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर हनुमान तत्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए स्वामी विमर्श आनंद गिरि ने कहा कि हनुमान जी अनुशासन, सेवा और समर्पण के प्रतीक हैं। उनका जीवन समाज और परिवार के निर्माण के लिए प्रेरणादायी है। कार्यक्रम में सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा पाठ किया गया।

उन्होंने कहा कि मानव चेतना जागृति प्रन्यास के पांच सूत्री संकल्पों की पूर्ति के तहत स्वच्छ बीकानेर और पॉलिथीन मुक्त बीकानेर के लक्ष्य को लेकर एक लाख हनुमान चालीसा पाठ का संकल्प 1 जनवरी 2026 को शिवबाड़ी में लिया गया था। उसी श्रृंखला में शहर के विभिन्न क्षेत्रों में निरंतर यह अभियान चलाया जा रहा है।

प्रन्यास का उद्देश्य बीकानेर को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी और ‘छोटी काशी’ के रूप में स्थापित करना है। “स्वयं का रूपांतरण ही सबसे बड़ी समाज सेवा है” के मंत्र को लेकर यह अभियान पिछले 26 वर्षों से लगातार देश-विदेश में संचालित किया जा रहा है।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों को निशुल्क कपड़े के थैले वितरित किए गए और प्लास्टिक का पूर्णतः परित्याग करने की शपथ दिलाई गई। वक्ताओं ने बताया कि एक प्लास्टिक की थैली को नष्ट होने में 500 वर्ष तक लग जाते हैं, जिससे पर्यावरण को भारी नुकसान होता है।

इस मौके पर आचार्य राजेंद्र जोशी ने अभियान की जानकारी दी। व्यास कॉलोनी शिव मंदिर के वरिष्ठ साधक ओम जी कपूर, वीणा शिक्षण संस्थान की ओर से कथक गुरु वीणा जोशी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। तबला वादन नवरत्न जोशी ने किया, जबकि कार्यक्रम का संयोजन विजय कपूर ने संभाला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़