WhatsApp Menu
उपजिला अस्पताल में बड़ी उपलब्धि, मरीज के दोनों कूल्हों का किया प्रत्याोपण  |  पूनरासर में सिद्ध समाज का गौरव: प्रशासनिक प्रतियोगी परीक्षा में सफलता पर सुनील सिद्ध का भव्य स्वागत  |  क्रेटा कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवक घायल: एक गंभीर हालत में बीकानेर रेफर  |  इधर एसपी ने दुर्घटना कम करने की अपील की, उधर कार चालक ने बाइक सवार को पीछे से टक्कर मार घसीटा, एक गंभीर घायल।  |  जिला कलेक्टर और एसपी पहुंचे श्रीडूंगरगढ़, ली अधिकारियों की बैठक, आमजन ने रखी समस्याएं।  | 

स्वामी विवेकानंद जयंती पर एनएसएस स्वयंसेवकों ने लिया सुरक्षा चक्र अभियान में हिस्सा

डूंगरगढ़ one 12 जनवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर सोमवार को राजकीय महारानी सुदर्शन कन्या महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई प्रथम एवं इकाई द्वितीय के स्वयंसेवकों ने पुलिस विभाग द्वारा चलाए जा रहे सुरक्षा चक्र अभियान में भाग लिया। यह कार्यक्रम कमाण्डेंट, तीसरी बटालियन आर.ए.सी. के तत्वावधान में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. नवदीप सिंह बैंस की अनुशंसा एवं वरिष्ठ संकाय सदस्य प्रो. अभिलाषा आल्हा के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। इस दौरान सब-इंस्पेक्टर सीता ने स्वयंसेवकों को तीसरी बटालियन आर.ए.सी. का भ्रमण करवाया। उन्होंने परेड ग्राउंड, प्रशासनिक भवन एवं पुलिस द्वारा उपयोग में लाए जाने वाले विभिन्न हथियारों की जानकारी दी।

इसके बाद स्वयंसेवकों को शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए विभिन्न व्यायाम करवाए गए तथा आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए। व्याख्यान सत्र में सड़क सुरक्षा, साइबर सुरक्षा एवं पॉक्सो एक्ट से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई। सड़क सुरक्षा नियमों पर आधारित प्रश्नोत्तरी में सही उत्तर देने वाले स्वयंसेवकों को पुरस्कृत भी किया गया।

सहायक कमाण्डेंट कमला पुनियां ने स्वयंसेवकों को RAJCOMP मोबाइल एप डाउनलोड करवाकर उसके उपयोग की जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में कमाण्डेंट, तीसरी बटालियन आर.ए.सी. बीकानेर, आरपीएस सीमा हिंगोनिया ने सुरक्षा चक्र अभियान एवं कैरियर गाइडेंस से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ दीं। उन्होंने स्वयंसेवकों को जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर अनुशासित जीवन जीने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में एनएसएस इकाई प्रथम की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विनोद कुमारी, इकाई द्वितीय के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. हिमांशु कांडपाल सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़