WhatsApp Menu
धीरदेसर चोटियान- मोमासर 12 किमी सड़क को मिली मंजूरी, ग्रामीणों ने विधायक ताराचंद सारस्वत का किया सम्मान  |  श्री ओसवाल पंचायत संस्था का जे.पी. हॉल राजूदेवी पारख द्वारा लोकार्पित, देखें सभी फ़ोटो  |  बीकानेर में फरवरी का राशन अब 15 मार्च तक मिलेगा  |  29 मार्च को श्रीडूंगरगढ़ से खाटूश्यामजी के लिए रवाना होगी विशाल डाक ध्वजा यात्रा  |  बीदासरिया में युवाओं का बड़ा संकल्प: मृत्यु भोज और शराब को कहा अलविदा  | 

सेठिया की अगुवाई में इस वर्ष भरी 70 बच्चों की स्कूल फीस

कालूबास स्थित आचार्यश्री महाप्रज्ञ जनकल्याण केंद्र (तेरापंथ भवन ऊपरलो) द्वारा संचालित शिक्षा प्रोत्साहन योजना इसी दिशा में एक सराहनीय प्रयास है। यह केंद्र जरूरतमंद परिवारों के उन बच्चों की फीस भरने में मदद करता है, जो निजी स्कूलों में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।

ट्रस्ट मंत्री पन्नालाल पुगलिया ने बताया कि ट्रस्ट अध्यक्ष बजरंगलाल सेठिया के नेतृत्व में इस वर्ष केंद्र ने कस्बे के नौ अलग-अलग विद्यालयों के 70 विद्यार्थियों के लिए 6.15 लाख रुपए के चेक वितरित किए हैं। केंद्र प्रांगण में आयोजित एक सादे समारोह में ये चेक स्कूल संचालकों को सौंपे गए।

इस अवसर पर, केंद्र अध्यक्ष बजरंगलाल सेठिया ने जनकल्याण के कार्यों को केंद्र की प्राथमिकता बताते हुए यहां संचालित आयुर्वेद चिकित्सालय, शिक्षा संपोषण योजना एवं अन्य योजनाओं की जानकारी दी। मंत्री पन्नालाल पुगलिया ने केंद्र के विस्तार एवं आगामी कार्य योजनाओं के बारे में बताया। उन्होंने योजना से लाभान्वित होने वाले बच्चों से आह्वान किया कि वे शिक्षा के प्रति सजग रहकर अपने जीवन में सफल बनें और समाज के हित में योगदान दें।

कार्यक्रम में केंद्र कार्यसमिति के सदस्य रिद्धकरण लूणियां, फुसराज पुगलिया, राजकुमार मालू, भंवरलाल दुग्गड़, पवन बरड़िया सहित शहर के शिक्षाविद विजयराज सेवग, मनोज गुंसाई, कांतिप्रकाश थेपड़ा, जैन समाज के सक्रिय युवा अशोक झाबक, सुशील डाकलिया, मणिशंकर सेठिया, रमेश चौरडिया, स्कूली बच्चे, महिलाएं और अभिभावक उपस्थित थे।

आचार्यश्री महाप्रज्ञ जनकल्याण केंद्र की शिक्षा प्रोत्साहन योजना के तहत महाराणा प्रताप स्कूल के 29, संस्कार इनोवेटिव पब्लिक स्कूल के 22, ब्राइट फ्युचर स्कूल के 5, श्रीडूंगरगढ़ पब्लिक स्कूल के 3, विवेक विद्या विहार के 3, सरस्वती स्कूल के 3, भारती निकेतन के 3, सेसोमूं स्कूल के 1 और शिव मिडिल स्कूल के 1 विद्यार्थी की फीस का भुगतान किया गया है। संस्था मंत्री पन्नालाल पुगलिया ने बताया कि इन बच्चों का चयन पूरी तरह से पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम से किया गया है।

यह प्रयास न केवल इन बच्चों को बेहतर शिक्षा प्राप्त करने में मदद करेगा, बल्कि समाज के अन्य लोगों को भी प्रेरणा देगा कि वे शिक्षा के क्षेत्र में अपना योगदान दें, ताकि हर बच्चे को आगे बढ़ने का समान अवसर मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़