WhatsApp Menu
भीषण गर्मी का असर: बीकानेर में कक्षा 8 तक के स्कूलों का समय बदला  |  काश्तकार से हिस्सा पांति को लेकर हुआ विवाद, खेत मालिक के परिवार में पांच जनों के खिलाफ मामला दर्ज  |  5 साल के मासूम को गाड़ी ने मारी टक्कर, गंभीर घायल को किया बीकानेर रेफर  |  बिग्गा में जाट समाज के लिए 13,500 वर्गफुट भूमि दान, हॉल निर्माण शुरू  |  श्रीडूंगरगढ़ में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की तैयारियां तेज, भामाशाहों ने बढ़ाए सहयोग के हाथ  | 

सूडसर में डाक विभाग का विरोध, मशालें जलाकर किया प्रदर्शन, धरनास्थल पर ही देख रहें भारत व न्यूजीलैंड का फाइनल मैच।

श्रीडूंगरगढ़ ONE 8 मार्च 2026। सूडसर उपडाकघर बचाओ संघर्ष समिति द्वारा उपडाकघर गांव में ही रखे जाने की मांग को लेकर रविवार को मशालें जलाकर डाक विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया।
धरने के 41वें दिन धरना स्थल पर रविवार को पूर्णमल गोदारा की अगुवाई में डाक विभाग व प्रशासन को चेतावनी देते हुए शाम साढ़े सात बजे बाद धरना स्थल से मुख्य बाजार से होते हुए टेऊ गांव कुंआ चौपाल तक मशाल जुलूस निकाला गया और डाक विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। समिति का किशन सारण की अध्यक्षता में रविवार को धरनास्थल पर चुन्नीलाल नाहर, मांगीलाल सारण, मनीष नायक, शेखर रेगर, भगवानाराम नवल, रूपाराम मेघवाल, अरूण दर्जी, श्रवण सारण, गंगाराम रेगर, रामेश्वर मेघवाल, रूघाराम रेगर, किशन सारण, मांगीलाल मेघवाल, फूसाराम मेघवाल, जगदीश रेगर, रमेश भादू, अरूण दर्जी, महबूब अली, सीताराम बाल्मिक, हनुमान मेघवाल, माणक स्वामी आदि मशाल जुलूस में शामिल हुए और बड़ी संख्या में ग्रामीण धरने पर बैठे।
धरना स्थल पर ही धरनार्थियों ने देखा भारत का फाइनल मैच।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। सूडसर कस्बे के मुख्य बाजार स्थित उपडाकघर के सामने ही चल रहे धरने पर रविवार को भारत व न्यूजीलैंड के टी-20 फाइनल मुकाबले का मैच देखने की विशेष व्यवस्था की और मैच को धरना स्थल पर ही देखने का लुत्फ उठाया जा रहा है। भारतीय क्रिकेट टीम के पहले बल्लेबाजी करते हुए देखने के लिए हर किसी ने मैच को रोचकता से देख रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़