श्रीडूंगरगढ़ ONE 6 फरवरी 2026। राजस्थान सरकार बिजली उपभोक्ताओं के लिए 150 यूनिट प्रतिमाह मुफ्त बिजली योजना लेकर आई है। सीएम भजनलाल शर्मा ने प्रतिमाह 150 यूनिट बिजली निशुल्क योजना को चरणबद्ध रूप से लागू किए जाने की बात कही है। योजना के अनुसार पात्र उपभोक्ताओं को 1.1 किलोवाट का रूफ टॉप सोलर लगाने पर 150 यूनिट प्रतिमाह निशुल्क बिजली मिलेगी। उपभोक्ता पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के पोर्टल पर रजिस्टर्ड वेंडर्स का चयन कर रूप्ऊ टॉप सोलर संयंत्र लगवाना होगा। योजना के तहत सोलर संयंत्र की स्थापना के बाद केंद्रीय वित्तीय सहायता रूपए 33 हजार रूपए प्राप्त होंगे। वहीं राज्य सरकार द्वारा पात्र उपभोक्ता को 17 हजार की वित्तीय सहायता और एक स्मार्ट मीटर निशुल्क उपलब्ध करवाया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में सेवाएं दे रही सोमाणी सोलर कंपनी के मनोज सोमाणी से 91665 17316 संपर्क किया जा सकता है।
ऐसे लगवाएं सोलर।
1- सहमति के लिए अपना 12 अंकों का K नंबर दर्ज करना होगा।
https://energy.rajasthan.gov.in
https://150unitmuftbijli.bijlimitra.com या मोबाइल एप BijlinMitra पर जाकर लॉगिन करें।
2- मुख्यमंत्री नि:शुल्क बिजली योजना का लाभ ले रहे ऐसे विद्युत उपभोक्ता, जिनके पास रूफ टॉप सोलर लगाने के लिए स्वयं की छत उपलब्ध हहहहहहहै, 150 यूनिट प्रतिमाह निशुल्क बतजली योजना के पंजीकरण के लिए पात्र है।
3- पीएम सूर्यघर योजना के पोर्टल पर आवेदन करें:-
https://pmsuryaghar.gov.in पर
4- चयन करें:- सोलर संयंत्र स्थापित करने के लिए वेंडर का
5- स्थापना:- रजिस्टर्ड उपभोक्ता द्वारा वेंडर के माध्यम से स्वयं के परिसर की छत पर सोलर संयंत्र लगवाया जाएगा।
6- सब्सिडी:- नेट मीटरिंग कार्य पूर्ण होने पर आवेदक के खाते में सोलर संयंत्र की क्षमता अनुसार अधिकतम 78 हजार, रूपए की सब्सिडी पीएम सूर्यघर योजना के तहत तथा न्यूनतम 1.1 किलोवाट के सोलर पर 17 हजार रूपए की राशि 150 यूनिट प्रतिमाह निशुलक बिजली योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा हस्तांतरित की जाएगी।