WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ में कलेक्टर-एसपी की बैठक: ट्रैफिक सुधारने, निराश्रित गोवंश शिफ्ट करने और हाईवे के अवैध कट बंद करने के निर्देश  |  सभी कक्षाओं की रिक्त सीटों के लिए 14 मार्च से होंगे आवेदन  |  उपजिला अस्पताल में बड़ी उपलब्धि, मरीज के दोनों कूल्हों का किया प्रत्याोपण  |  पूनरासर में सिद्ध समाज का गौरव: प्रशासनिक प्रतियोगी परीक्षा में सफलता पर सुनील सिद्ध का भव्य स्वागत  |  क्रेटा कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवक घायल: एक गंभीर हालत में बीकानेर रेफर  | 

समिति ने भेजा सीएम को पत्र, बीकानेर दौरे के समय मांगे दो मिनिट, सभा के लिए पैदल कुच के लिए मांगी सुरक्षा।

श्रीडूंगरगढ़ श्रीडूंगरगढ़ ONE 12 जनवरी 2026। आपणो गांव सेवा समिति व विश्व हिंदू परिषद द्वारा डंपिंग यार्ड में सैंकड़ो गौवंश के मरने के बाद कार्रवाई नहीं होने की शिकायत करते हुए सोमवार को सीएम भजनलाल शर्मा को पत्र भेजा गया है। समिति सदस्यों ने डंपिंग यार्ड के तारबंदी नहीं होने, मेडिकल वेस्ट व अवधिपार दवाओं, पॉलिथीन कचरा खाने से गौवंश की हुई मौतों पर प्रशासन द्वारा शवों को खुर्द बुर्द करने, मृत गौवंश के शवों को पोस्टमार्टम नहीं करने के आरोप लगाए। समिति अध्यक्ष जतनसिंह राजपुरोहित ने बताया कि सीएम से बीकानेर दौरे के समय दो मिनिट इस डंपिंग यार्ड के निरीक्षण के लिए समय देने की मांग की गई है। उन्होंने कहा यदि सीएम समय नहीं देते है, तो श्रीडूंगरगढ़ से उनकी सभा में पैदल कुच कर लोग पहुंचेंगे। इस पैदल मार्च की सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन को निर्देश देने की मांग की गयी है। राजपुरोहित ने बताया कि मार्ग में चार चलित शौचालय, फूड टेस्टिंग वैन, निगरानी के लिए ड्रोन कैमरा, 200 पुलिस कर्मी मय अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, मेडिकल यूनिट का प्रबंध किया जाए। पत्र में पैदल कुच की मांग की गई है। अध्यक्ष ने बताया कि सभी लोगों के रहने खाने की सुविधा समिति व परिषद द्वारा की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़