WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ में कलेक्टर-एसपी की बैठक: ट्रैफिक सुधारने, निराश्रित गोवंश शिफ्ट करने और हाईवे के अवैध कट बंद करने के निर्देश  |  सभी कक्षाओं की रिक्त सीटों के लिए 14 मार्च से होंगे आवेदन  |  उपजिला अस्पताल में बड़ी उपलब्धि, मरीज के दोनों कूल्हों का किया प्रत्याोपण  |  पूनरासर में सिद्ध समाज का गौरव: प्रशासनिक प्रतियोगी परीक्षा में सफलता पर सुनील सिद्ध का भव्य स्वागत  |  क्रेटा कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवक घायल: एक गंभीर हालत में बीकानेर रेफर  | 

सभी कक्षाओं की रिक्त सीटों के लिए 14 मार्च से होंगे आवेदन

श्रीडूंगरगढ़ ONE 10 मार्च 2026। श्रीडूंगरगढ़ उपखंड क्षेत्र में स्थित 21 सरकारी अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में सभी कक्षाओं में प्रवेश के लिए प्रक्रिया प्रारंभ क दी गई है। इसके लिए कल 11 मार्च को विज्ञप्ति जारी होगी तथा 14 मार्च से 23 मार्च तक प्रवेश हेतु आवेदन किए जा सकेंगे।
ब्लॉक में कल्याणसर नया, बाडेला, बाना, बरजांगसर, बिग्गा, देराजसर, धनेरू, धीरदेसर चोटियान, टेऊ, मोमासर, पूनरासर, रीड़ी, सांवतसर, सेरूणा, ठुकरियासर, उदरासर, श्रीकन्हैयालाल सिखवाल राउमावि हनुमान धोरा, कोडामल डागा स्कूल, हरिजन मोहल्ला कालूबास, मोमासर बास, वार्ड नबंर 11 में स्थित सभी 21 महात्मा गांधी राजकीय विद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया 14 से प्रारंभ हो जाएगी। ध्यान रहें कि श्रीकन्हैयालाल सिखवाल हनुमान धोरा, श्रीडूंगरगढ़ स्कूल में कक्षा 1 से 12वीं तक रिक्त सीटों पर प्रवेश लिए जाएंगे। इस स्कूल में 11वीं व 12वीं में विज्ञान संकाय के लिए प्रवेश होंगे। वहीं शेष सभी 20 स्कूलों में कक्षा 1 से 8वीं तक प्रवेश होंगे।
स्कूलों में प्रवेश हेतु प्राप्त आवेदनों की सूची व कक्षावार रिक्त सीटों की सूचना नोटिस बोर्ड पर 24 मार्च 2026 को चस्पा होगी। 25 मार्च 2026 को लॉटरी निकाली जाएगी। 27 मार्च 2026 को लॉटरी के माध्यम से चयनित विद्यार्थियों की सूची स्कूलों में नोटिस बोर्ड पर लगाई जाएगी। प्रवेश कार्य 28 मार्च से प्रारंभ होगा व 1 अप्रैल 2026 से शिक्षण प्रारंभ हो जाएगा। संबंधित स्कूलों का स्टाफ प्रवेश प्रक्रिया संबंधित कार्यों की तैयारी में जुट गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़