WhatsApp Menu
धीरदेसर चोटियान- मोमासर 12 किमी सड़क को मिली मंजूरी, ग्रामीणों ने विधायक ताराचंद सारस्वत का किया सम्मान  |  श्री ओसवाल पंचायत संस्था का जे.पी. हॉल राजूदेवी पारख द्वारा लोकार्पित, देखें सभी फ़ोटो  |  बीकानेर में फरवरी का राशन अब 15 मार्च तक मिलेगा  |  29 मार्च को श्रीडूंगरगढ़ से खाटूश्यामजी के लिए रवाना होगी विशाल डाक ध्वजा यात्रा  |  बीदासरिया में युवाओं का बड़ा संकल्प: मृत्यु भोज और शराब को कहा अलविदा  | 

श्रीडूंगरगढ़ से पढ़े न्यूज एक्सप्रेस में खास खबरें एकसाथ

सातलेरा में 8 फरवरी को होगा हिंदू सम्मेलन।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। क्षेत्र के गांव सातलेरा में रविवार, 8 फरवरी को हिंदू सम्मेलन का आयोजन होगा। सम्मेलन बिग्गा जसनाथजी की बाड़ी के प्रेमनाथजी महाराज व गायत्री परिवार के गोपाल शास्त्री के सान्निध्य में ठाकुरजी मंदिर प्रांगण में आयोजित होगा। सम्मेलन में गांव सातलेरा सहित बिग्गाबास रामसरा, जैसलसर के सर्व हिंदू समाज के लोग शामिल होंगे। शुक्रवार को सम्मेलन के बैनर का विमोचन किया गया। आयोजन समिति के सदस्य उत्साह के साथ तैयारियों में जुटे है।

कुश्ती महादंगल 8 फरवरी को, पोस्टर विमोचन व तैयारी बैठक संपन्न।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। क्षेत्र के गांव सूडसर में 8 फरवरी को कुश्ती महादंगल का आयोजन किया जाएगा। यह प्रतियोगिता दिवंगत चूनाराम भादू की 21वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित होगी। तैयारियों को लेकर शुक्रवार को बैठक का आयोजन किया गया जिसमें पोस्टर का विमोचन किया गया। बैठक में कार्यकर्ताओं को विभागवार जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बैठक में ट्रस्ट के संस्थापक पतराम भादू, शेखर रेगर, मामराज भादू, अंकित मोदी, अरुण दर्जी, रमेश दुगरिया, अमित माहिच, धीरज खोड़, सरवन घिनटाला, जेठाराम भादू, मांगीलाल स्वामी और कोडाराम भादू सहित ग्रामीण मौजूद रहें।

कानून मंत्री से मिले कार्यकर्ता, मांगा ट्यूबवेल।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। गांव समंदसर के भाजपा कार्यकर्ता देवाराम मेघवाल, दुर्गाराम आंवला व खेताराम मेघवाल ने शुक्रवार को दिल्ली में कानून मंत्री व सांसद अर्जुनराम मेघवाल से शिष्टाचार मुलाकात की। कार्यकर्ताओं ने गांव में मेघवालो के मोहल्ले में पानी की समस्या को देखते हुए एक ट्यूबवेल निर्माण करवाने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने बताया कि मंत्री ने गांव में अंबेडकर भवन के पास ट्यूबवेल बनवाने का आश्वासन दिया और सदस्यों ने उनका आभार जताया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़