विधायक ने भी किया पूर्व मुख्यमंत्री का अभिनंदन।
श्रीडूंगरगढ़ श्रीडूंगरगढ़ ONE। श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत ने गांव शेरुणा में भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एंव पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का अभिनंदन किया। इस दौरान कार्यकर्ता भी साथ रहे।
पंचायती राज चुनावों की मतदाता सूची के लिए दुबारा मांगें जा रहे कागज, भादू ने किया विरोध।
श्रीडूंगरगढ़ श्रीडूंगरगढ़ ONE 2 फरवरी 2026। अभी हाल ही में क्षेत्र के समस्त मतदाताओं ने एसआईआर के लिए अपने दस्तावेज उपलब्ध करवाएं है और अब तुरंत ही मतदाताओं को पंचायती राज चुनावों के लिए बन रही मतदाता सूची के लिए पुन: अपने दस्तावेज उपलब्ध करवाने के लिए कहा जा रहा है। इस स्थिति का विरोध करते हुए जिला परिषद सदस्य एवं कांग्रेस सूडसर ब्लॉक अध्यक्ष श्रीराम भादू ने निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन दिया है। भादू ने एसआईआर में प्राप्त हुए डेटा को ही पंचायती राज चुनावों की मतदाता सूची में शामिल करने एवं वंचित रहे मतदाताओं से ही अपने दस्तावेज मांगें जाने की बात रखी।
ईमानदारी का दिया परिचय : लौटाया फोन।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। रविवार को बस स्टैंड पर बने पॉर्किंग स्थल पर एक महंगा एंड्रोयड फोन पड़ा मिला। ये फोन विजेंद्र राजपुरोहित और संतोष गोदारा को मिला। दोनों युवकों ने फोन मालिक की तलाश के लिए फोन को चार्ज किया और मालिक के फोन आने का इंतजार किया। फोन मालिक संपत्तराम को फोन लौटा कर दोनों ने ईमानदारी का परिचय दिया। संपत्तराम ने दोनों का आभार जताया।
ब्लॉक सीएमएचओ ने किया कर्मियों का सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ श्रीडूंगरगढ़ ONE। सोमवार को डॉ. राजीव सोनी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, सावंतसर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान चिकित्सा सुविधाओं का अवलोकन किया व विभिन्न विभागीय गतिविधियों की प्रगति की समीक्षा की। इसी दौरान खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी व चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ. आयुष जानू ने अच्छा कार्य कर रहे समस्त अधीनस्थ नर्सिंग कर्मी व अन्य कार्मिकों को संतोषजनक प्रगति व सुधार लाने के लिए प्रशंसा-पत्र भेंट कर प्रोत्साहित किया व डॉ. जानू व अन्य समस्त कार्मिकों ने खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी का भी स्मृति चिह्न भेंट कर अभिवादन किया गया।