WhatsApp Menu
8 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  बस से उतारने पर बवाल: नशे में धुत युवक ने कंडक्टर से ₹2180 छीने, साथियों को बुलाकर बस रुकवाने की दी धमकी  |  श्रीडूंगरगढ़ में शांति देवी गीया की स्मृति सभा: मालू भवन में आयोजन, परिवार व सामाजिक संस्थाओं ने दी श्रद्धांजलि  |  25 मार्च को निकलेगी श्रीराम विराट धर्म यात्रा, वीएचपी की बैठक में तैयारियों पर चर्चा  |  ओवरटेक के दौरान ईको वैन ट्रेलर से टकराई, चालक गंभीर घायल; ट्रेलर 11 केवी लाइन से टकराया  | 

श्रीडूंगरगढ़ से पढ़े न्यूज एक्सप्रेस में कुछ खास खबरें एकसाथ

गुरूवार को मोमासर, तोलियासर व आड़सर मंडल में होंगे हिंदू धर्म सम्मेलन के आयोजन, निकाली रथ यात्रा, दिया निमंत्रण।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। आड़सर मंडल के गांवो में आज हिंदू धर्म सम्मेलन के आयोजन की रथ यात्रा निकाली गई। यात्रा के माध्यम से ग्रामीणों को सम्मेलन में शामिल होने के लिए न्यौता दिया गया। यात्रा में देवी देवताओं की झांकियां सजाई गई और गांव लाखनसर, धीरदेसर पुरोहितान, उदासर चारणान व सुरजनसर पहुंची। ग्रामीणों ने उत्साह के साथ रथ यात्रा का स्वागत किया। गांव लाखनसर में स्वागत द्वार सजाया गया व ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। गांव की बालिकाओं ने रथ को तिलक किया। इस दौरान अनेक ग्रामीण शामिल हुए। विदित रहें आड़सर गांव में पंचायत भवन के सामने गुरूवार दोपहर 2 बजे होने वाले हिंदू धर्म सम्मेलन आयोजन में संत माधवदास जी महाराज का सान्निध्य रहेगा। सम्मेलन की आयोजन समिति द्वारा तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। विदित रहें गांव तोलियासर में भी गणेश मंदिर में कल सुबह 11 बजे हिंदू सम्मेलन का आयोजन होगा। यहां सम्मेलन में संत गोपालदास जी महाराज का सान्निध्य रहेगा। गांव मोमासर में भी कल भोमियाजी मंदिर चौक पर हिंदू धर्म सम्मेलन का आयोजन होगा। जिसमें संत का सान्निध्य होगा।

कोटासर में संगीतमय भागवत प्रारंभ, निकाली कलश यात्रा।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। क्षेत्र के गांव कोटासर के भोमियाजी दादोसा मंदिर प्रांगण में बुधवार को संगीतमय भागवत कथा प्रारंभ हुई। पहले दिन कथावाचक पंडित राकेश भाई पारीक ने भगवान की लीला अपरंपार बताते हुए कहा कि भगवान अपनी लीलाओं के माध्यम से मनुष्य व देवताओं को धर्मानुसार आचरण करने के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने कथा के महत्व को समझाते हुए कहा कि भागवत कथा में जीवन का सार तत्व मौजूद है। बस मनुष्य को जरूरत है, तो निर्मल मन और स्थिर चित्त के साथ कथा श्रवण करने की। भागवत श्रवण से मनुष्य को परमानन्द की प्राप्ति होती है। उन्होंने बताया कि यह कथा मानव जीवन को सही दिशा देती है और इसके श्रवण से मन के विकार दूर होते हैं तथा जीवन में भक्ति, ज्ञान व वैराग्य का संचार होता है। इससे पूर्व श्रीकरणी माता मंदिर से गाजे बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। यात्रा कलश कथा स्थल पर पहुंच कर पूर्ण हुई।

हिंदू सम्मेलन का कोटासर में हुआ पोस्टर का विमोचन।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। दुलचासर में जयमलदासजी मंदिर में आगामी 25 जनवरी को आयोजित होने वाले हिंदू सम्मेलन व भागवत आयोजन के पोस्टर का विमोचन बुधवार को कोटासर के भोमियाजी मंदिर में किया गया। कथा वाचक पंडित राकेश पारीक ने पंचम ग्राम धर्म सम्मेलन व कथा के पोस्टर का विमोचन कर ग्रामीणों से सम्मेलन में शामिल होने का आह्वान किया। इस दौरान हिंदू सम्मेलन कार्यक्रम के कार्यकर्ता ओमप्रकाश सारस्वत, ओमप्रकाश जाजड़ा, विनोद कुमार तावनियां, श्रीभगवान सेन, धर्मेंद्र स्वामी, दिनेश सारस्वत, गोविंदराम सेन सहित पहुंचे और सम्मेलन में शामिल होने का निमंत्रण दिया।

हाइवे पर दुर्घटना में बाइक सवार हुआ घायल।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। बुधवार शाम को हाइवे पर एक मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई जिससे एक सवार घायल हो गया। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर सोसायटी के सेवादार मौके पर पहुंचे और घायल मोमासर बास निवासी 30 वर्षीय बाबूलाल पुत्र डालचंद सोनी को उपजिला अस्पताल पहुंचाया। जहां मेडिकल स्टाफ ने घायल को ईलाज किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़