गांव डेलवां में दो भाइयों व दो युवतियों ने बैल्ट सर्विस में चयन हासिल किया, ग्रामीणों ने दी बधाई।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। क्षेत्र में उत्तरी सीमा के छोटे से गांव डेलवां में दो युवतियां व दो भाइयों सहित चार युवाओं का बैल्ट सर्विस में अंतिम रूप से चयन हो गया है। गांव के शीशपाल पुत्र कानाराम डेलू बीएसएफ में, दिनेश पुत्र भंवरलाल डेलू सीआरपीएफ में चयनित हुए है। वहीं पुलिस कांस्टेबल में राधा पुत्री भागीरथ सारण व रूक्मणी पुत्री सहीराम डेलू का चयन हुआ है। चयनित अभ्यर्थियों के परिजनों ने प्रसन्नता जताई है। चारों युवाओं को देश सेवा में जाकर गांव का गौरव बढ़ाने के लिए ग्रामीणों ने बधाई दी।
गंदे पानी की निकासी के लिए नाली निर्माण की मांग, सीएम को भेजा पत्र।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। वार्ड 23 में 17 जनवरी 2026 को प्रजापति मोहल्ले में नाली निर्माण पूर्व की सड़क से करीब दो तीन फुट ऊपर बना दी गई है। जिससे घरों का पानी सड़क पर नहीं आ रहा और नाली निर्माण नहीं होने से सड़क के दोनों ओर गंदा पानी एकत्र हो रहा है। जिससे मकान क्षतिग्रस्त हो रहें है। मोहल्ले के एडवोकेट सत्यनारायण प्रजापत ने सीएम को पत्र लिखकर ठेकेदार द्वारा मोहल्लेवासियों को नाली निर्माण के लिए मना करने की जानकारी देते हुए ठेकेदार को नाली निर्माण करने के लिए पाबंद करने की मांग की है।