WhatsApp Menu
धीरदेसर चोटियान- मोमासर 12 किमी सड़क को मिली मंजूरी, ग्रामीणों ने विधायक ताराचंद सारस्वत का किया सम्मान  |  श्री ओसवाल पंचायत संस्था का जे.पी. हॉल राजूदेवी पारख द्वारा लोकार्पित, देखें सभी फ़ोटो  |  बीकानेर में फरवरी का राशन अब 15 मार्च तक मिलेगा  |  29 मार्च को श्रीडूंगरगढ़ से खाटूश्यामजी के लिए रवाना होगी विशाल डाक ध्वजा यात्रा  |  बीदासरिया में युवाओं का बड़ा संकल्प: मृत्यु भोज और शराब को कहा अलविदा  | 

श्रीडूंगरगढ़ से न्यूज एक्सप्रेस में पढें कुछ खास खबरें एकसाथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देश भर में चल रहे “एक पेड़ मां के नाम” अभियान से प्रेरणा लेते हुए, श्रीडूंगरगढ़ के दुलचासर गांव में गौसेवकों ने “एक पौधा गौमाता के नाम” अभियान की शुरुआत की है। सोमवार को श्रीगोपाल गौशाला प्रांगण और राजकीय पशु चिकित्सालय में पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर डॉ. सुभाष घारू और मनोज चौहान सहित कई गणमान्य व्यक्तियों और ग्रामीणों ने भाग लिया। उन्होंने पौधों को संरक्षित करने का संकल्प लिया। गौशाला सचिव रेवंतसिंह पडिहार ने सभी का आभार व्यक्त किया।

सातलेरां गांव में श्री वीर बिग्गाजी मंदिर प्रांगण में ग्रामीणों द्वारा सामूहिक उत्सव की तैयारी है। 20 अगस्त, बुधवार की रात को मंदिर परिसर में एक भव्य जागरण आयोजित किया जाएगा, जिसमें अर्चनादेवी और रमेश बांगडवा जैसे कलाकार अपनी भजनों की प्रस्तुतियों से समां बांधेंगे। ग्रामीण राजू जाखड़ और प्रेम जाखड़ ने बताया कि जागरण से पहले गांव के मंदिर से जल और कच्चे दूध की परिक्रमा पूरे गांव में निकाली जाएगी। जागरण के दौरान अखंड ज्योत जलाई जाएगी और बाद में खीर का महाप्रसाद वितरित किया जाएगा।

देराजसर गांव के युवा विनोद कुमार शर्मा को अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण मंच के संभागीय अध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया गया है। मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मदनगोपाल तिवाड़ी ने संगठन का विस्तार करते हुए यह नियुक्ति की है। राष्ट्रीय संगठन मंत्री पुरुषोत्तम शर्मा और प्रदेशाध्यक्ष शिवशंकर तिवाड़ी ने विनोद शर्मा को संभाग स्तरीय सदस्यता अभियान चलाने, कार्यसमिति का गठन करने और सामाजिक एकता के लिए कार्य करने का आह्वान किया है। विनोद शर्मा क्षेत्र में पत्रकारिता में भी सक्रिय हैं।

ग्रामीण पत्रकारिता से जुड़े रामकिशन महिया का सोमवार को गांव कोटासर की करणी गौशाला में अभिनंदन किया गया। गौशाला समिति ने उन्हें दुपट्टा पहनाकर और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। महिया ने गौशाला का दौरा किया और गौसेवा को प्रेरणादायक बताया।

अखिल भारतीय किसान सभा के तहसील अध्यक्ष भंवरलाल भूंवाल ने क्षेत्र में हो रही मनमानी बिजली कटौती पर निगम कर्मियों पर आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि लिखमीसर उतरादा सहित आसपास के गांवों में हर रोज शाम ढलते ही लोड के नाम पर बिजली बंद कर दी जाती है, जिससे किसान परिवारों के दैनिक कार्य और बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। भूंवाल ने व्यवस्था सुधारने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़