WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ से धार्मिक एक्सप्रेस में पढ़े तीन खास खबरें एकसाथ:-  |  जोधासर में विशाल रक्तदान शिविर: 171 यूनिट रक्त संग्रहित, स्व. गंगासिंह राजवी की द्वितीय पुण्यतिथि पर आयोजन, बस स्टैंड पर जल मंदिर (प्याऊ) का शिलान्यास  |  मंदिरों में मची फागोत्सव धूम, रविवार को दो आयोजन:-  |  जोधासर में 171 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान, जनप्रतिनिधियों ने बढ़ाया उत्साह, जल मंदिर का शिलान्यास, जताया आभार  |  सूडसर में आंदोलन तेज, डाक विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए फूंका पुतला, कल होगा धरनार्थियों का अर्द्धनग्न प्रदर्शन।  | 

श्रीडूंगरगढ़ से धार्मिक एक्सप्रेस में पढ़े तीन खास खबरें एकसाथ:-

कल दोपहर निकलेगी भव्य निशान यात्रा।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। सोमवार दोपहर सवा दो बजे झूलेलाल जी मंदिर से भव्य निशान यात्रा निकलेगी। यात्रा शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए आड़सर बास के श्याम जी मंदिर पहुंच कर संपन्न होगी। बड़ी संख्या में श्याम भक्त निशान हाथों में लेकर बाबा के जयकारों के साथ यात्रा में शामिल होंगे। बता देवें 24 से 26 फरवरी तक प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक नानी बाई का मायरा वाचन होगा। मायरा वाचन किशोरी अंजली साध्वी द्वारा किया जाएगा। 27 फरवरी को दोपहर सवा दो बजे मंदिर प्रांगण में लड्डूगोपालजी के साथ फुलों की होली खेली जाएगी। इसी दिन रात को सवा आठ बजे से श्याम कीर्तन का आयोजन होगा। वहीं 28 को सुबह 10 बजे से भंडारे का आयोजन होगा और इसी दिन दोपहर सवा दो बजे भव्य झाकियों का नगर भ्रमण आयोजित होगा। मंदिर समिति सदस्यों सहित बड़ी संख्या में श्याम भक्त आयोजन की तैयारियों में जुटे है।
1 मार्च को होगा भैरव भक्तों का विशाल फागोत्सव।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। आगामी 1 मार्च को श्रीभैरव भक्त मंडल श्रीडूंगरगढ़ द्वारा तेरापंथ भवन धोलिया नोहरा के पास दोपहर तीन बजे विशाल फागोत्सव का आयोजन किया जाएगा। उत्सव में मास्टर नानू एंड पार्टी द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएगी और भैरव भक्त इत्र व पुष्पवर्षा का आनंद लेंगे। मंडल सदस्यों ने आयोजन की तैयारियां प्रारंभ कर दी है।
27 फरवरी को ओंकारेश्वर मंदिर में आयोजित होगा फाग-महोत्सव।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। धोलिया रोड पर स्थित श्रीओंकारेश्वर मंदिर में 27 फरवरी को भव्य फाग महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। आयोजक सदस्यों ने उत्साह के साथ आयोजन की तैयारियां प्रारंभ कर दी है। सदस्यों ने जानकारी देते हुए बताया कि समारोह में रंग, रस व राग का संगम होगा जिसमें खूब फूल और रंग उड़ाए जाएंगे। वहीं भक्तिमय आयोजन में श्रद्धालु अपने लड्डू गोपाल और अपने नन्हें मुन्ने बच्चों को राधा कृष्ण के वेश में सजाकर शामिल होंगे। बड़ी संख्या में श्रद्धालु कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़